सीजी भास्कर, 31 अगस्त। बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली से आई अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। विमान का एक टायर फटने के बाद उसके तीन अन्य पहिए भी लॉक हो गए। विमान रनवे पर ही रुक गया। घटना में विमान में सवार करीब 37 यात्रियों में से किसी को चोट नहीं आई। (Airport Plane Tyre Burst)
यह भी पढ़ें :Bilaspur Airport : लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, 37 यात्री बाल-बाल बचे
लैंडिंग के दौरान लगा जोरदार झटका : Airport Plane Tyre Burst
फ्लाइट के बिलासपुर पहुंचने पर जैसे ही विमान रनवे पर उतरा, यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। इसके कुछ सेकेंड बाद विमान के केबिन में जलने जैसी गंध फैलने लगी। इससे यात्रियों में घबराहट की स्थिति बन गई और उन्हें विमान में आग लगने की आशंका हुई।
विमान के रुकने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि विमान का एक टायर फट गया था और व्हील का एक्सल भी क्षतिग्रस्त हुआ था।
यात्रियों ने बताई लैंडिंग की स्थिति
फ्लाइट में सवार एडवोकेट प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिल्ली से उड़ान के दौरान सब कुछ सामान्य था। बिलासपुर में लैंडिंग के समय अचानक तेज झटका लगा और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद विमान के अंदर जलने की गंध महसूस हुई।
उन्होंने बताया कि लैंडिंग सामान्य नहीं लगी और कुछ समय के लिए यात्रियों में डर का माहौल बन गया। हालांकि विमान रनवे पर सुरक्षित रुक गया और सभी यात्री बाहर निकल गए।
यह भी पढ़ें : Major accident averted at Delhi airport : SWISS फ्लाइट के इंजन में खराबी, 232 यात्रियों की जान बची

DGCA की टीम ने शुरू की जांच : Airport Plane Tyre Burst
घटना की तकनीकी जांच के लिए DGCA की 9 सदस्यीय टीम बिलासपुर पहुंची। टीम ने विमान के क्षतिग्रस्त हिस्सों, टायर और पहियों की जांच की। शुरुआती जांच में एक टायर फटने के साथ तीन अन्य पहियों के लॉक होने की जानकारी सामने आई है।
अधिकारियों ने एयरपोर्ट प्रबंधन और अलायंस एयर के इंजीनियरों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।
रनवे का भी किया गया निरीक्षण
DGCA की टीम ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां विमान रुक गया था। इसके साथ ही पूरे रनवे की स्थिति भी देखी गई। जांच के बाद अधिकारियों ने रनवे को विमान संचालन के लिए सुरक्षित बताया।
इसके बाद प्रयागराज से आने वाली फ्लाइट को बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। यही विमान बाद में बिलासपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।
यह भी पढ़ें : Indigo Operational Crisis : इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द, घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें
विमान की मरम्मत के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी : Airport Plane Tyre Burst
क्षतिग्रस्त विमान की मरम्मत का काम जारी है। जरूरी उपकरणों की उपलब्धता में परेशानी के कारण विमान को स्थानीय स्तर पर ऐसी मरम्मत देने की तैयारी है, जिससे उसे सुरक्षित तरीके से दिल्ली ले जाया जा सके।
दिल्ली पहुंचने के बाद विमान को वर्कशॉप में ले जाकर विस्तृत मरम्मत की जाएगी। जरूरत पड़ने पर खराब उपकरणों को वहां बदला जाएगा। हादसे की वास्तविक वजह DGCA की विस्तृत तकनीकी जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें : हैदराबाद-रायपुर इंडिगो फ्लाइट में AC फेल: यात्रियों ने 560 किमी सफर पंखा झलते हुए किया, टिकट रिफंड की मांग..



