सीजी भास्कर, 31 अगस्त। लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों ने गांव को पूरी तरह शराबमुक्त बनाने का फैसला (Kevri Panchayat) लिया है। 1 सितंबर से शराब बनाने, बेचने और पीने पर प्रतिबंध रहेगा। शराब पीकर गांव में आने या नशे में विवाद करने वालों पर भी आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

रैली निकालकर चला रहे जागरूकता अभियान Kevri Panchayat
ग्रामीणों ने 20 अगस्त की बैठक में शराबबंदी का निर्णय लिया था। इसके बाद 31 अगस्त तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण रैली के जरिए लोगों को शराब के नुकसान के बारे में समझा रहे हैं।
अभियान में महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी है।
यह भी पढ़ें : Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग
निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति
शराबबंदी के नियमों की निगरानी के लिए ग्राम सुधार समिति बनाई गई है। समिति के अध्यक्ष पूर्व सरपंच के पति कुंतेय कुमार सिंह को बनाया गया है।
नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक जुर्माने के साथ सामाजिक कार्रवाई का भी प्रावधान (Kevri Panchayat) रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला
इन मामलों में लगेगा जुर्माना
- शराब बनाने पर 5,000 रुपए
- शराब बेचने पर 5,000 रुपए
- शराब पीने पर 1,500 रुपए
- शराब पीकर झगड़ा करने पर 3,000 रुपए
- दूसरे गांव से शराब पीकर आने पर 3,000 रुपए
नियमों का उल्लंघन करने वालों के सामाजिक बहिष्कार का भी फैसला लिया गया है।
यह भी पढ़ें : Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री
सरपंच बोले- शराब से बढ़ रहे विवाद
सरपंच मैनेजर सिंह ने बताया कि शराब के कारण गांव में विवाद बढ़ रहे हैं और युवाओं का भविष्य प्रभावित (Kevri Panchayat) हो रहा है। इसी वजह से ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया है।
जनपद पंचायत लखनपुर की CEO खुशबू शास्त्री ने ग्रामीणों के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि वे केवरी में चल रहे अभियान की जानकारी लेंगी।



