CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट

Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट

By Newsdesk Admin
01/09/2026
Share
Movie Advance Booking
Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट

सीजी भास्कर, 01 सितम्बर। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 31 अगस्त से शुरू हुई है और महज एक दिन में हजारों टिकट बिक चुके हैं। फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। (Movie Advance Booking)

Contents
  • एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट : Movie Advance Booking
  • फिल्म में नजर आएंगे पुराने और नए चेहरे
  • A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म : Movie Advance Booking

 

यह भी पढ़ें : Sing Geetham : सिनेमाघरों में नहीं मिली कामयाबी, अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों की पहली पसंद बनी यह फिल्म

एडवांस बुकिंग में 23 हजार से ज्यादा टिकट : Movie Advance Booking

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 1 सितंबर सुबह 9 बजे तक फिल्म के 23,216 टिकट बिक चुके थे। इन टिकटों से करीब 77.09 लाख रुपये की कमाई हुई है। वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर फिल्म की बुकिंग से होने वाली कमाई करीब 1.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

फिल्म की रिलीज में अभी तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म की बुकिंग पर दर्शकों की नजर बनी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : RanaBali : विजय देवरकोंडा की ‘राणाबाली’ की रिलीज डेट फाइनल, इस दिन आएगी फिल्म

Movie Advance Booking
Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट

 

फिल्म में नजर आएंगे पुराने और नए चेहरे

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु मुन्ना त्रिपाठी के किरदार में दिखाई देंगे। इनके अलावा श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, शाजी चौधरी, कुलभूषण खरबंदा और श्रिया पिलगांवकर भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म में कुछ नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है। ‘पंचायत’ में सचिव जी का किरदार निभाने वाले जितेंद्र कुमार बबलू पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रवि किशन, सोनल चौहान और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

यह भी पढ़ें : Mirzapur The Movie Starcast Fees : किसने ली कितनी फीस? पंकज त्रिपाठी सबसे आगे, जानिए पूरी स्टारकास्ट की कमाई

A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज होगी फिल्म : Movie Advance Booking

फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से A सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि फिल्म 18 साल और उससे अधिक उम्र के दर्शकों के लिए है। फिल्म की लंबाई भी काफी ज्यादा है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का रनटाइम 197.19 मिनट यानी करीब 3 घंटे 17 मिनट और 19 सेकेंड है।

अब देखना होगा कि सिनेमाघरों में रिलीज के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है और बॉक्स ऑफिस पर फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता का कितना फायदा मिलता है।

 

यह भी पढ़ें : Ranbir Kapoor Eye Infection : रामायण के भव्य ट्रेलर से पहले रणबीर कपूर की बढ़ी परेशानी, बेटी से फैला आंखों का संक्रमण

ईरान-इजरायल जंग… डगमगाया ग्‍लोबल मार्केट, भारत में सोमवार को दिखेगा उथल-पुथल!
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Korba Rice Mill Irregularity: कोरबा में धान घोटाले का खुलासा, दो राइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Kerala Actress Assault Verdict: 2017 केस में फैसला आज — एक्टर दिलीप बरी, छह दोषियों को सज़ा तय होगी
उमर खालिद को लेकर शरजील इमाम का दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा दावा, जज से दया दिखाने की अपील, वकील बोले- ‘उसकी बूढ़ी मां…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट
Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे…

Raipur murder cases
Raipur murder cases : रायपुर में 221 दिनों में 19 हत्याएं, अगस्त में ही 10 मामले; मामूली विवाद बने बड़ी वारदातों की वजह

कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद भी राजधानी…

Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर
Junwani Road Bridge  :  विधायक रिकेश के प्रयास रंग लाए दशकों पुराने पुल की बदलेगी तस्वीर, 10.67 करोड़ मंजूर

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात और…

Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट
Chhattisgarh Weather : 27 जिलों में झमाझम बारिश, 6 में सूखे का संकट

छत्तीसगढ़ में मानसून की जोरदार बारिश (Chhattisgarh Weather) …

Indra Saw Protest
Indra Saw Protest : भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

पुलिस की कार्यशैली को लेकर सोमवार को भाटापारा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?