CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पाकिस्तानी फौज बौखलाई, LoC पर लगातार फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया दोगुना जवाब..

पाकिस्तानी फौज बौखलाई, LoC पर लगातार फायरिंग का भारतीय सेना ने दिया दोगुना जवाब..

By Newsdesk Admin
04/05/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तानी सेना की रातों की नींद हराम हो गई है. उसने शनिवार को लगातार 10वीं रात नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया.

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी फायरिंग का दोगुनी ताकत से त्वरित और माकूल जवाब दिया.इससे एक दिन पहले केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि 2 मई और 3 मई की रात को, पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों के सामने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की. भारतीय सेना ने सीमा पर गोलीबारी का तुरंत और बराबर जवाब दिया. यह उल्लंघन संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद द्वारा अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप को तेज करने का आह्वान करने के एक दिन बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पहलगाम हमले के जवाब में नई दिल्ली द्वारा कार्रवाई का खतरा है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना से इसे जोड़ने के किसी भी प्रयास को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करता है. भारत और पाकिस्तान के बीच 2021 में युद्ध विराम समझौता हुआ था. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसके बाद पाकिस्तान ने एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू किया है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए पूर्ण स्वतंत्रता दी है, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे. उन्होंने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेना प्रमुखों के साथ हुई

एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का जवाब कैसे, कब और कहां देना है यह सेना तय करे. आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में भारतीय सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों या उनके परिवारों के घरों को ध्वस्त करना भी शुरू कर दिया.पहलगाम नरसंहार में शामिल आदिल हुसैन थोकर और आसिफ शेख के घरों को विस्फोट से नष्ट कर दिया गया है. भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अटारी-वाघा बॉर्डर क्रॉसिंग प्वाइंट को बंद कर दिया, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी तरह के अल्पकालिक वीजा रद्द कर उन्हें देश छोड़ने के लिए कह दिया, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया और पाकिस्तानी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. जवाब में, पाकिस्तान ने घोषणा की कि वह 1972 के शिमला समझौते का पालन नहीं करेगा.

पति से मिला टॉर्चर, मुस्लिम बॉयफ्रेंड निकला उससे भी दो कदम आगे… दो बच्चों की मां का किया ये हश्र
बिलासपुर: सेमरिया में खुलेआम तस्करी, वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला!
Sameer Wankhede Defamation Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- याचिका इस रूप में विचार योग्य नहीं
रिटायर्ज जज की बेटी की 10th फ्लोर से गिरकर मौत, पिता बोले- “दामाद ने ही गिराया”
Beauty News 🟧 “चांद जैसा चमकेगा चेहरा” किचन में रखीं इन चीजों का करें इस्तेमाल, Three steps करें Follow “मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?