सीजी भास्कर, 02 अगस्त। नगर पालिका अहिवारा में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ कमरछठ पर्व (Kamarchhath Festival Ahivara) मनाया। इस अवसर पर माताओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए व्रत रखा।
महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कमरछठ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अपनी संतानों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Jan Darshan : बिलासपुर जनदर्शन में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, आर्थिक मदद, शौचालय और शिक्षक नियुक्ति की मांग
पर्व को लेकर महिलाओं में दिखा उत्साह Kamarchhath Festival Ahivara
कमरछठ पर्व के अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूजा-अर्चना के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डिगेश्वरी ताम्रकार, राधा रावत, शिववती, रानी रावत, पीला बाई साहू, दुलेस्वरी ठाकुर, गायत्री मानिकपुरी, मीना साहू, सुनीता यादव, ममता ताम्रकार, पूर्णिमा ठाकुर एवं चित्रकार साहू सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
खबरें और भी हैं : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा
रिपोर्टर : गोवर्धान प्रसाद ताम्रकार




