सीजी भास्कर, 04 सितंबर : हत्या का मामला (Raipur Murder Case) सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। रात के अंधेरे में एक संदिग्ध वाहन पुलिस की नजर में आया। वाहन को रोकने की कोशिश हुई तो चालक ने भागने की कोशिश की। पीछा करने के बाद जब वाहन की तलाशी ली गई तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Rain Alert : 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा
चादर से बंधा मिला शव
पुलिस के मुताबिक टाटा मैजिक के अंदर एक व्यक्ति चादर से बंधी हालत में पड़ा था। उसका एक पैर चादर से बाहर दिखाई दे रहा था। जांच करने पर व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। शव की स्थिति और उसे चादर से बांधे जाने के कारण पुलिस को आशंका है कि हत्या (Raipur Murder Case) के बाद शव को कहीं ले जाकर ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
यह भी पढ़ें…SLRM Center Video : ‘डिस्को डांसर’ पर झूमे स्वास्थ्य अधिकारी, पार्टी का VIDEO वायरल, निगम ने भेजा नोटिस
संदिग्ध वाहन का पीछा करते हुए पहुंची पुलिस
चार सितंबर की रात धरसींवा पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी। करीब 1:15 बजे ग्राम परसतराई में नहर पुलिया के पास पुलिस को सामने से टाटा मैजिक आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक गाड़ी पीछे करने लगा। पूछताछ में उसने खुद को रावाभाठा निवासी बताया और वाहन को बुकिंग में चलाने की बात कही। उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।
इसी दौरान मोटरसाइकिल से दो और युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक ने खुद को रावाभाठा का जिला अध्यक्ष बताया। दोनों मोटरसाइकिल सवार आगे निकल गए, जबकि टाटा मैजिक चालक लगातार वाहन पीछे ले जाता रहा।
यह भी पढ़ें…IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका
पुलिस की गाड़ी देखकर तेज भगाया वाहन
पुलिस ने मुरेठी रोड की तरफ पेट्रोलिंग वाहन खड़ा कर रास्ता रोकने का प्रयास किया। इसके बाद चालक ने टाटा मैजिक को परसतराई बस्ती की ओर तेज गति से दौड़ा दिया।
पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। शीतला मंदिर के पास पहुंचते ही चालक ने टाटा मैजिक छोड़ दिया। इसके बाद चालक और उसके साथ मौजूद व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने दोनों का पीछा किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। इसके बाद टीम वापस वाहन के पास पहुंची और उसकी तलाशी ली।
यह भी पढ़ें…Hanuman Ansh Box Office : ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, ‘टॉक्सिक’ की रफ्तार पड़ी धीमी
मोबाइल नंबर से मिली अहम कड़ी
टाटा मैजिक पर लिखे मोबाइल नंबर की जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह नंबर संजय उर्फ मोरध्वज चौहान, निवासी रावाभाठा, थाना खमतराई से जुड़ा मिला है। अब पुलिस वाहन, मोबाइल नंबर और मौके से फरार हुए लोगों के बीच संबंधों की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं।
यह भी पढ़ें…Raipur Waterlogging Viral Video : जलभराव को लेकर जताई नाराजगी, BJP पार्षदों ने की शिकायत
मामला खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा
जांच में घटना (Raipur Murder Case) से संबंधित स्थान रायपुर खमतराई थाना क्षेत्र का पाए जाने के बाद पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई की है। मर्ग कायम कर डायरी अग्रिम जांच के लिए थाना खमतराई भेजी गई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश के साथ फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। मृतक की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…Cooperative Bank Recruitment : छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती, रायपुर में सबसे ज्यादा 508 वैकेंसी
शाम तक हो सकता है खुलासा
पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस अब हत्या (Raipur Murder Case) की वजह, मृतक की पहचान और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच आगे बढ़ने के साथ पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकती है। पुलिस शुक्रवार शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है।
खबरें और भी हैं : Polytechnic Lecturer Recruitment : पालीटेक्निक में व्याख्याता के पदों पर भर्ती, 8 सितंबर तक करें आवेदन




