सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी के दौरान बिलासपुर में हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक में मटकी बांधते समय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह झुलस गया। (Bilaspur Janmashtami Accident)
यह भी पढ़ें : Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे

मटकी बांधने के दौरान करंट की चपेट में आया युवक : Bilaspur Janmashtami Accident
घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जन्माष्टमी के कार्यक्रम के लिए मटकी बांध रहा था, इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
यह भी पढ़ें : Major accident averted in Kawardha : हाईटेंशन लाइन से टकराकर तेंदूपत्ता वाहन में लगी आग
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : High Tension Line Accident : बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 11 केवी लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत




