सीजी भास्कर, 05 सितम्बर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में जेल में बंद बलौदाबाजार भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी के खिलाफ अब रायपुर के तेलीबांधा थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। (Krishna Awasthi Fraud Case)
यह भी पढ़ें : Cyber Fraud in Government Schemes : सरकारी पोर्टल की फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी, सरकारी कर्मचारी भी शामिल
सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी : Krishna Awasthi Fraud Case
पुलिस के मुताबिक, शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की जांच के दौरान एक गवाह से पूछताछ में कृष्णा अवस्थी का नाम सामने आया।

फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र तैयार कर 2 लाख लेने का आरोप
बताया गया है कि छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। आरोप है कि नौकरी लगाने के नाम पर हेमंत साहू से 2 लाख रुपए लिए गए और इसके बदले कथित तौर पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया।
यह भी पढ़ें : Balod Agriculture Department Raid : अवैध कृषि सामग्री पर कृषि विभाग का शिकंजा
मामले में और लोगों की भूमिका तलाश रही पुलिस : Krishna Awasthi Fraud Case
पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 338 और 340(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फर्जी नियुक्ति पत्र और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ यह भी पता लगा रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Finance Company Fraud : रायगढ़ में फाइनेंस कंपनी से 7.58 लाख की धोखाधड़ी, कलेक्शन एजेंट पर FIR
पूछताछ के लिए न्यायालय से अनुमति लेगी तेलीबांधा पुलिस
बता दें कि कृष्णा अवस्थी पहले से ही पलारी थाने में दर्ज फर्जी स्थानांतरण आदेश के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। तेलीबांधा पुलिस अब नए मामले (Krishna Awasthi Fraud Case) में पूछताछ के लिए न्यायालय से अनुमति लेगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
यह भी पढ़ें : Korba Weapon Seizure Case : कबाड़ की आड़ में हथियार? पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिलने से मचा हड़कंप



