सीजी भास्कर, 06 सितम्बर। बिग बॉस के 20वें सीजन को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस बार शो में सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री को खास बनाने के लिए उनके पिता मनोज तिवारी खुद उन्हें बिग बॉस के मंच तक छोड़ने पहुंचे। इस दौरान सलमान खान ने दोनों से बातचीत भी की। मनोज तिवारी खुद भी बिग बॉस के चौथे सीजन का हिस्सा रह चुके हैं। (Bigg Boss 20)
यह भी पढ़ें : Bigg Boss 20 Viral Video : ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर सलमान खान का पारा चढ़ा, कैमरे के सामने आए शख्स को लगाई फटकार
सिंगिंग और म्यूजिक से जुड़ा है करियर : Bigg Boss 20
रीति तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और खुद को सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर पेश करती हैं। उन्होंने साल 2020 में ‘चले आओ’ गाने से सिंगिंग डेब्यू किया था। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और कई गाने कंपोज कर चुकी हैं। उनका हाल ही में ‘बारिश’ नाम का गाना भी सामने आया है।
रीति को सामाजिक कार्यों में भी रुचि है। वह एक गैर-लाभकारी संस्था के साथ काम कर चुकी हैं। उनकी पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई है। इसके अलावा वह अपने अंकल अरुण पांडे की ओर से शुरू की गई मार्केटिंग फर्म ‘रीति ग्रुप’ से भी जुड़ी रही हैं।

राजनीति में भी आजमा चुकी हैं हाथ
रीति तिवारी ने 5 मई 2024 को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वह अपने पिता मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार में भी नजर आई थीं। राजनीति में कदम रखने के बाद अब मनोरंजन की दुनिया में उनकी नई शुरुआत होने जा रही है।
यह भी पढ़ें :Bigg Boss 19: झगड़े के बाद रिश्ते में मिठास, तान्या मित्तल ने अमाल मलिक के लिए जताए जज्बात
मनोज तिवारी भी रह चुके हैं बिग बॉस का हिस्सा : Bigg Boss 20
मनोज तिवारी साल 2010 में प्रसारित हुए बिग बॉस के चौथे सीजन में शामिल हुए थे। इस दौरान अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ उनकी बातचीत और घर के अंदर हुए विवादों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसी सीजन को पहली बार सलमान खान ने होस्ट किया था। अब करीब 16 साल बाद मनोज तिवारी अपनी बेटी रीति तिवारी को बिग बॉस के मंच तक पहुंचाते नजर आए हैं।
यह भी पढ़ें :Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा




