सीजी भास्कर, 6 सितंबर : ड्यूटी खत्म होने के बाद लापता हुए CRPF आरक्षक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला। शनिवार को शव मिलने के बाद पुलिस और CRPF अधिकारियों में हड़कंप मच गया। यह मामला (CRPF Constable Bilaspur) सकरी थाना क्षेत्र से सामने आया है।

15 साल से CRPF कैंप में तैनात था आरक्षक CRPF Constable Bilaspur
मृतक आरक्षक की पहचान जयप्रकाश गहिर पिता जबा बनघु गहिर (33) के रूप में हुई है। वह ओडिशा के बलांगीर जिले के ग्राम खरबहाली का रहने वाला था।
जयप्रकाश पिछले करीब 15 वर्षों से भरनी स्थित CRPF कैंप में तैनात था। शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अचानक कैंप से लापता हो गया।
यह भी पढ़ें…Youth Employment Chhattisgarh: 18 हजार युवाओं को ट्रेनिंग, 9 हजार सरकारी पदों पर भर्ती शुरू
ड्यूटी के बाद घर भी नहीं पहुंचा
सकरी टीआई उमेश साहू के मुताबिक, जयप्रकाश शुक्रवार सुबह ड्यूटी खत्म होने के बाद कैंप से चला गया था। इसके बाद वह अपने घर भी नहीं पहुंचा।
बताया जा रहा है कि घर में विवाद होने के बाद वह बाहर निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों और साथियों की ओर से उसकी तलाश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें…Bhim Army Mungeli: गितेश टंडन बने जिला अध्यक्ष, छह पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
केंद्रीय विद्यालय के पास पेड़ पर मिला शव
शनिवार को भरनी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास कुछ लोगों ने एक पेड़ पर जयप्रकाश का शव लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची। CRPF के अधिकारी और जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें…Electricity Bill e-KYC: राजधानी में कल से बिजली कनेक्शन का सत्यापन, साथ ले जाना होगा आधार और बिल
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या (CRPF Constable Bilaspur) का लग रहा है।
हालांकि आरक्षक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
पुलिस जांच में जुटी
आरक्षक की मौत (CRPF Constable Bilaspur) के बाद पुलिस उसके ड्यूटी से निकलने के बाद की गतिविधियों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस परिजनों, CRPF अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



