सीजी भास्कर, 8 सितंबर : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey Chhattisgarh) में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश स्तरीय रिपोर्ट के अनुसार जिले ने 87 प्रतिशत कार्य पूरा कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। खैरागढ़ 86 प्रतिशत के साथ दूसरे और कोरिया 81 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
जिले में डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey Chhattisgarh) को लेकर प्रशासन ने मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाई है। 6 सितंबर 2026 शाम 4:30 बजे तक जिले के 53 हजार 524 प्लॉटों में से 47 हजार 350 प्लॉटों का सर्वे पूरा हो चुका था। कुल सर्वे की प्रगति 88.45 प्रतिशत रही, जबकि 35 हजार 476 सर्वे को मंजूरी मिल चुकी है और अनुमोदन की प्रगति 74.93 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें…Raigarh Medical College Tumor Surgery : महिला के पेट से निकला 8 किलो का विशाल ट्यूमर
सरसींवा और भटगांव तहसील में 93% से ज्यादा सर्वे पूरा
जिले की सभी छह तहसीलों में सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। सरसींवा तहसील ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां 8 हजार 187 प्लॉटों में से 7 हजार 653 प्लॉटों का सर्वे पूरा हो चुका है। तहसील में सर्वे की प्रगति 93.27 प्रतिशत है और 5 हजार 348 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।
भटगांव तहसील भी 93 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा करने वाली तहसीलों में शामिल है। यहां 6 हजार 235 प्लॉटों में से 5 हजार 847 का सर्वे पूरा हो चुका है। यह 93.15 प्रतिशत प्रगति है। तहसील में 3 हजार 748 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।
सारंगढ़ तहसील में 14 हजार से ज्यादा प्लॉटों का सर्वे
सारंगढ़ तहसील में कुल 16 हजार 134 प्लॉटों में से 14 हजार 32 प्लॉटों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। यहां सर्वे की प्रगति 88.60 प्रतिशत है। वहीं 12 हजार 61 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं और अनुमोदन की दर 84.36 प्रतिशत है।
सारिया तहसील में 5 हजार 491 प्लॉटों में से 4 हजार 647 का सर्वे पूरा हुआ है। यहां सर्वे की प्रगति 86.64 प्रतिशत है और 3 हजार 258 सर्वे अनुमोदित किए गए हैं। बिलाईगढ़ तहसील में 7 हजार 876 प्लॉटों में से 6 हजार 745 का सर्वे पूरा हुआ है, जो 85.49 प्रतिशत है। यहां 5 हजार 132 सर्वे अनुमोदित हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें…Korba Hostel Warden : छात्राओं की शिकायत पर अधीक्षिका शारदा नेताम निलंबित
बरमकेला में 84.49% सर्वे पूरा, लक्ष्य शत-प्रतिशत
बरमकेला तहसील में कुल 9 हजार 626 प्लॉटों के मुकाबले 8 हजार 136 प्लॉटों का सर्वे पूरा किया गया है। यहां सर्वे की प्रगति 84.49 प्रतिशत दर्ज की गई है। तहसील में 5 हजार 910 सर्वे अनुमोदित किए जा चुके हैं।
जिले की इस उपलब्धि के बाद प्रशासन ने शेष प्लॉटों का सर्वे जल्द पूरा करने पर जोर दिया है। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने तक इसी गति से काम करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को लंबित प्लॉटों की नियमित समीक्षा करने और मैदानी अमले के साथ समन्वय बढ़ाने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें…Farji Praman Patra Teacher : फर्जी डीएड से मिली नौकरी, 15 साल बाद खुली पोल; सहायक शिक्षक निलंबित
प्रदेश में नंबर-1 स्थिति बनाए रखने पर जोर
प्रशासन का लक्ष्य जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे का पूरा काम शत-प्रतिशत समाप्त करना है। इसके साथ ही प्रदेश में पहले स्थान की स्थिति को बनाए रखने के लिए मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है। डिजिटल फसल सर्वे (Digital Crop Survey Chhattisgarh) पूरा होने से जिले में फसलों से जुड़े आंकड़ों को व्यवस्थित तरीके से दर्ज करने में मदद मिलेगी।
डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey Chhattisgarh) की प्रगति को लेकर अधिकारियों को लंबित कार्य जल्द पूरा करने और सर्वे की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का फोकस केवल लक्ष्य पूरा करने पर नहीं, बल्कि पूरे सर्वे को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा कराने पर है।
खबरें और भी हैं : Cattle Transport Case : भिलाई से महाराष्ट्र जा रही भैंसें पकड़ी गईं, एक आरोपी गिरफ्तार




