सीजी भास्कर, 9 सितंबर : घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस सिलेंडर बुकिंग नियम (Gas Booking Update) के तहत 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उपभोक्ता महज 25 दिन बाद ही दोबारा सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें…Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
45 दिन का नियम हुआ खत्म
अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर लेने के बाद अगली बुकिंग के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था। गैस बुकिंग की नई व्यवस्था (Gas Booking Update) के तहत यह अवधि घटाकर 25 दिन कर दी गई है। इससे बड़े परिवारों और शादी-समारोह वाले घरों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है।
यह बदलाव उस समय किया गया था, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के चलते तेल कंपनियों ने ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग अवधि बढ़ा दी थी। अब स्थिति में सुधार को देखते हुए सरकार ने पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें…Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
रायपुर में हजारों बुकिंग
रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घरेलू गैस कनेक्शन हैं। यहां से रोजाना करीब 2 से 3 हजार सिलेंडरों की बुकिंग होती है। ग्रामीण गैस सिलेंडर बुकिंग (Gas Booking Update) की अवधि घटने के बाद बुकिंग की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर शहर में भी प्रतिदिन औसतन 5 से 6 हजार सिलेंडर बुक किए जा रहे हैं। वहीं अलग-अलग गैस एजेंसियों के माध्यम से रोजाना करीब 4 हजार सिलेंडरों की डिलीवरी उपभोक्ताओं तक की जाती है। बुकिंग की अवधि कम होने से आने वाले दिनों में मांग और बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें…Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
नए कनेक्शन पर रोक जारी
बुकिंग की अवधि घटाने के बावजूद नए घरेलू गैस कनेक्शन को लेकर अभी राहत नहीं मिली है। नए गैस कनेक्शन की स्थिति (Gas Booking Update) में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। रायपुर जिले में हजारों लोग नए कनेक्शन के इंतजार में हैं। इनमें बड़ी संख्या बाहर से आकर किराए के मकानों में रहने वाले लोगों की है। नए कनेक्शन पर रोक के कारण कुछ लोगों को अधिक कीमत पर सिलेंडर लेने की मजबूरी बनी हुई है। वहीं गैस एजेंसियों की ओर से कुछ उपभोक्ताओं को 10 किलो वाला सिलेंडर लेने की सलाह भी दी जा रही है।
सरकार ने दिया आदेश
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 25 दिन करने के निर्देश दिए गए हैं। 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग (Gas Booking Update) की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। हालांकि नए गैस कनेक्शन पर रोक कब हटेगी, इसे लेकर अभी कोई नया निर्देश जारी नहीं हुआ है। ऐसे में जिन लोगों को नया कनेक्शन चाहिए, उन्हें फिलहाल आगे के आदेश का इंतजार करना होगा।
खबरें और भी हैं : MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज



