सीजी भास्कर, 20 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। (Balod Minor Girls Rape Case)
यह भी पढ़ें : 8- 10 साल की दो बच्चियों के साथ एक महीने तक किया रेप, रसीद रुस्तम और नसीर वजीर शेख अरेस्ट
विश्वकर्मा पूजा के दौरान हुई घटना : Balod Minor Girls Rape Case
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान गांव में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन चल रहा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी दोनों बच्चियों को साइकिल पर बैठाकर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत की ओर ले गया। आरोप है कि वहां उसने दोनों बच्चियों को गमछे से बांधकर उनके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से दुष्कर्म, 90% मामलों में जान-पहचान वाले आरोपी

50-50 रुपये का लालच देकर बहलाने का आरोप
घटना के बाद बच्चियों को किसी को जानकारी न देने के लिए आरोपी ने उन्हें 50-50 रुपये दिए। घर लौटने के बाद बच्चियों ने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें : Minor Girls Assault Case in Sirgitti : परिजनों ने एसपी से की शिकायत, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी ललित ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में : Balod Minor Girls Rape Case
पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान ललित ठाकुर (36) के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : मेले में बच्चियों को अगवा करने पहुंचे थे दरिंदे, होशियारी दिखाकर बच्चियों ने खुद को बचाया, एक आरोपी गिरफ्तार


