CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कृष्णा पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स का जमकर बवाल, CBSE बोर्ड के तहत एडमिशन ले CG बोर्ड की परीक्षा में बैठाने का मामला

कृष्णा पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स का जमकर बवाल, CBSE बोर्ड के तहत एडमिशन ले CG बोर्ड की परीक्षा में बैठाने का मामला

By Newsdesk Admin
06/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग रायपुर में पैरेंट्स ने जमकर बवाल किया। उनका आरोप है कि बच्चों को CBSE बोर्ड के तहत एडमिशन करवा स्कूल मैनेजमेंट 5वीं और 8वीं क्लास के बच्चों को CG बोर्ड में एग्जाम दिलवा रहा है। जो कि पालकों के साथ धोखाधड़ी है। दूसरी तरफ इस मामले में स्कूल मैनेजमेंट सरकार के बदले गए नियमों का हवाला दे रहा है। खबर यह भी मिली कि पैरेंट्स की शिकायत पर रायपुर DEO ने इस मामले में स्कूल को नोटिस दिया है।

आपको बता दें कि शिकायत लेकर पहुंचे पैरेंट्स ने बताया कि कृष्णा पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट ने एडमिशन के समय CBSE से मान्यता होने की बात बताई और बच्चों का एडमिशन इस स्कूल में करवाया गया। स्कूल में मैनेजमेंट ने सीबीएसई के पाठ्यक्रम और सुविधा देने के लिए महंगी फीस भी वसूल की। अब 5th और 8th के एग्जाम से पहले बच्चों को CG बोर्ड से परीक्षा देने की बात कह रहे हैं। बच्चों को साल भर पढ़ाई CBSE के पैटर्न और सिलेबस में ही कराई गई है। अब अचानक सीजी बोर्ड से बच्चे कैसे परीक्षा दे पाएंगे? दोनों का एजुकेशन सिस्टम से लेकर एग्जाम का पैटर्न ही अलग है। पैरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने सैकड़ों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस मामले में केपीएस स्कूल के संचालक अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जो होम एग्जाम है उसे होल्ड पर रखा जाएगा। जो सीजी बोर्ड का एग्जाम रहेगा जिसकी टाइम टेबल आई है बच्चे इस एग्जाम को देंगे। अगले सत्र से बच्चों को नवा रायपुर स्थित स्कूल की ब्रांच में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई का जो नुकसान होगा, उसे एक्स्ट्रा क्लास लगाकर कवर करवाया जाएगा।

रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल ने कहा कि कृष्णा पब्लिक स्कूल आरंग में जो समस्या आई है, फिलहाल उसकी डिटेल जानकारी नहीं है। इस मामले में पूछताछ कर रहे हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन को नोटिस भी दिया जा रहा है, जिससे स्थिति साफ हो पाएगी।

Maharashtra: ‘मुझे याद है कि उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे को…’, दोनों भाइयों के साथ आने को लेकर नारायण राणे का बड़ा बयान
Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा
Maharashtra: महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, हिंदी अनिवार्यता पर राज ठाकरे से मिलेंगे शिक्षा मंत्री
उपसरपंच के पति से परेशान ग्रामीण ने शरीर पर लिखा सुसाइड नोट, खाया जहर..
बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Vehicle Theft Case
Bhilai Vehicle Theft Case : शिव महापुराण कथा में वाहन चोरों का आतंक, 7 दिन में 7 दोपहिया चोरी

Bhilai Vehicle Theft Case : भीड़भाड़ वाले कथा…

BJP Leader Fight Video
BJP Leader Fight Video : चोरी के विवाद में भाजपा नेत्री से मारपीट, युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO वायरल

BJP Leader Fight Video : पुलिस ने दोनों…

Bhojraj Nag Rain Statement
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज

Bhojraj Nag Rain Statement :सांसद ने दावा किया…

Bilaspur Custody Death Case
Bilaspur Custody Death Case : कस्टडी मौत मामले में CBI ने दर्ज की हत्या की FIR

Bilaspur Custody Death Case :कोर्ट ने कहा है…

18 साल बाद शिक्षिका को नौकरी से हटाना हाईकोर्ट ने बताया अवैध, राजकुमार कॉलेज को बहाली और ब्याज सहित वेतन देने का आदेश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?