सीजी भास्कर, 24 सितम्बर। धमतरी जिले के नगरी इलाके में तेज बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Lightning Strike Death)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : बारिश का असर तेज, बिजली गिरने से किसान की मौत
बिजली की चपेट में आए चार लोग : Lightning Strike Death
घटना बुधवार देर रात फरसियां-बोड़रा मुख्य मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि उस वक्त इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी दौरान सड़क पर मौजूद चार लोग बिजली की चपेट में आ गए।
आकाशीय बिजली गिरने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : आकाशीय बिजली ने ली दो जानें, एक महिला गंभीर घायल – 26 जिलों में यलो अलर्ट, तेज बारिश की संभावना

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल
घटना (Lightning Strike Death) के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को नगरी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों का इलाज जारी है।
इधर, तेज बारिश और आंधी के चलते जिले में कई जगह पेड़ भी गिर गए। इससे स्टेट हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और कुछ जगह वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।


