CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कई ट्रक काट कर RS Steel कबाड़ में बदल देता था, बेटे प्रेम के बाद कोहका का ललित कबाड़ी भी गिरफ्तार, काटे गए 4 ट्रक सहित 20 लाख का कबाड़ जब्त

कई ट्रक काट कर RS Steel कबाड़ में बदल देता था, बेटे प्रेम के बाद कोहका का ललित कबाड़ी भी गिरफ्तार, काटे गए 4 ट्रक सहित 20 लाख का कबाड़ जब्त

By Newsdesk Admin
08/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। उमदा जरवाय रोड पर पुरानी भिलाई स्थित आर एस स्टील में दुर्ग पुलिस की छापेमारी के बाद प्रेम साहू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ करने पर आज फरार उसके पिता ललित कबाड़ी को भी पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने मौके से एक कटा हुआ ट्रक डाला एवं 4 अन्य ट्रक, 4 केबीन एवं अन्य ट्रक के पार्ट्स जब्त किए हैं।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रेम साहू पिता ललित साहू के द्वारा आरएस स्टील यार्ड में अवैध रूप से कबाड़ कटिंग हेतु संग्रह किया गया था। पूर्व में भी कुछ ट्रकों की कटिंग किए जाने की सूचना पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर पुलिस टीम ने आरएस स्टील यार्ड में दबिश दी तो ट्रक क्रमांक सीजी 04 एचआर 4551 के डाला को गैस कटर के द्वारा काटा जा रहा था। तीन अन्य ट्रक भी कटिंग के लिये रखे गए थे। यार्ड में पूर्व से मौजूद एक टैंकर की टंकी थी, जिसे पूर्व में ही वहां से काटकर अलग कर लिया गया था। कबाड़ व्यवसायी प्रेम साहू को तलब कर कबाड़ रखने एवं वाहन कटिंग के संबंध में वैध अनुज्ञा एवं दस्तावेज की मांग की गयी, जिसे देने में वह विफल रहा। पूछताछ में बताया कि उसके पिता ललित साहू के कबाड़ व्यवसाय के लायसेंस पर ही वह यह कार्य करता है। पुलिस को संदेह होने पर उक्त कटे हुए ट्रक के सीजी 04 एचआर 4551 के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि यह वाहन भाटापारा जिला बलौदा बाजार निवासी विक्रमजीत सिंह बाली का है। विक्रमजीत सिंह बाली द्वारा उक्त वाहन को फौजी नगर जामुल निवासी रविदास मानिकपुरी को 9 लाख रूपये में बेचा था। जिसका 4 लाख रूपये वह प्राप्त कर चुका था किंतु शेष एक लाख बकाया और 4 लाख रूपये रविदास मानिकपुरी के द्वारा फाइनेन्स कराया गया था। उक्त वाहन का स्वामित्व भी हस्तांतरित नहीं हुआ था। इसी बीच रविदास मानिकपुरी द्वारा ट्रक को प्रेम साहू के यार्ड में कटिंग के लिये छोड़ दिया था। थाना पुरानी भिलाई में विक्रमजीत सिंह बाली की रिपोर्ट पर बीएनएस की 316, 317(4), 324(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध था। कबाड़खाना से लगभग 20 लाख का अवैध कबाड़ पुलिस ने जब्त कर प्रेम साहू (32 वर्ष), ललित साहू (54 वर्ष) निवासी आर्य नगर कोहका, रविदास मानिकपुरी (31 वर्ष) निवासी फौजी नगर जामुल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बैंक की लोन वसूली बनी हैवानियत की मिसाल! ,महिला को 5 घंटे तक बंधक बनाया…
Attempt to kidnap Padmashree Phoolbasan Bai foiled : पुलिस चेकिंग में आरोपी गिरफ्तार
Student Suicide Case : 10वीं में असफलता से टूट गया नाबालिग, फांसी लगाकर दी जान
CG News : मायके जाने निकली महिला हुई गैंगरेप का शिकार, लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने किया दुष्कर्म, आरोपी शिक्षक सहित तीन गिरफ्तार
बदला पूरा हुआ…’ अंधेरी गली में 8 बदमाशों ने मारे 14 चाकू….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cabinet Decisions Chhattisgarh 2026
Cabinet Decisions Chhattisgarh 2026 : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 125 दिन रोजगार गारंटी, अटल आजीविका समृद्धि हाट और CBG नीति को मंजूरी

सीजी भास्कर, 23 जून :  मुख्यमंत्री Vishnu Deo…

Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey
Vaibhav Suryavanshi Team India Jersey : टीम इंडिया की जर्सी पाकर भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड दौरे से पहले खास पल

सीजी भास्कर, 23 जून : भारतीय क्रिकेट के…

Mahasamund Murder Mystery
Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 23 जून :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

India vs Ireland T20 Series
India vs Ireland T20 Series : 72 घंटे में होगा सीरीज का फैसला, नए कप्तानों के साथ आमने-सामने भारत और आयरलैंड

सीजी भास्कर, 23 जून :  भारत और आयरलैंड…

Tilda Thana Gherao
Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR

सीजी भास्कर, 23 जून : अल्दा-देवरी क्षेत्र के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?