CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैलेंटाइन वीक मनाने Girlfriend के घर पहुंचे युवक की हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से पिटाई, घायल युवक को ले गए अस्पताल लेकिन नहीं बची जान, जांच में जुटी पुलिस

वैलेंटाइन वीक मनाने Girlfriend के घर पहुंचे युवक की हाथ-पैर बांध कर बेरहमी से पिटाई, घायल युवक को ले गए अस्पताल लेकिन नहीं बची जान, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
11/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 11 फरवरी। वैलेंटाइन वीक के दौरान प्रेमिका से मिलने गए युवक की उसके परिजनों द्वारा बेरहमी से पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिला अंतर्गत भितरवार इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार वैलेंटाइन वीक पर प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की हत्या कर दिए जाने की यह घटना भितरवार इलाके के शिवपुरी की है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बहन के घर आया हुआ था। वहीं पास में रहने वाली प्रेमिका से मिलने वह आधी रात को उसके घर में घुस गया, जहां प्रेमिका के परिजनों ने युवक को देख लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। बाद में युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने प्रेमिका के परिवार वालों पर जान से मारने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस मामले दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।

प्रेमी युवक की हत्या की यह सनसनीखेज मामला भितरवार थाना क्षेत्र के सर्वा गांव का है। बरउआ का रहने वाला गवेंद्र बघेल सर्वा गांव में रहने वाली अपनी बहन के घर दो दिन पहले आया हुआ था। यहीं पास में उसकी प्रेमिका का घर भी है और वह भी बघेल समाज से ही आती है। प्रेमी युवक गवेंद्र बघेल वैलेंटाइन वीक पर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था और मौका मिलते ही रविवार रात वह प्रेमिका के घर में घुस गया था। घर में घुसते ही प्रेमिका के परिजनों ने उसे देखा और पकड़ लिया। फिर युवक को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई। बाद में प्रेमी युवक के जीजा भारत बघेल जो कि प्रेमिका के पड़ोस में ही रहते हैं, उन्हें फोन कर घटनास्थल पर बुलाया गया और कहा गया कि अपने साले को यहां से ले जाओ। मृतक प्रेमी युवक गवेंद्र के जीजा भारत बघेल का कहना है कि जब वह लड़की के घर पहुंचे तो उनके साले के हाथ-पैर बंधे हुए थे और वह मरणासन्न हालत में पड़ा हुआ था। प्रेमिका के परिजनों ने लाठी-डंडे से उसे मारा था। जब उसे ग्वालियर अस्पताल लेकर पहुंचे तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी युवक गवेंद्र बघेल की अस्पताल में मौत होने के बाद अब उसके परिजन प्रेमिका के परिवार के तीन लोगों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर डेड बॉडी परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले में मुकदमा दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रेमी गवेंद्र के जीजा का कहना है कि उसे प्रेमिका के परिजनों ने रास्ते में जाते हुए पकड़ा और उसकी मारपीट का हत्या कर दी है।

भितरवार SDOP जितेंद्र नगाइच ने बताया कि अभी तक मृतक युवक के परिजनों की तरफ से भितरवार थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने खुद मामले में मुकदमा दर्ज किया है। बहरहाल 25 वर्षीय युवक गवेंद्र की मौत के बाद से सर्वा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। कोई भी इस पूरे घटनाक्रम पर खुलकर बात नहीं कर रहा है। युवक और उसकी प्रेमिका दोनों ही बघेल समाज से आते हैं लेकिन बताया गया है कि युवक के प्रेम प्रसंग की जानकारी प्रेमिका के परिजनों को पूर्व से ही थी लेकिन इस बार उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और उससे मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

Nidhan News Bhilai: भिलाई में हृदयाघात से जयदीप वर्मा का निधन, कल सुबह 11 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा
BJP Morcha Appointments : अल्पसंख्यक, SC और युवा मोर्चा में नई टीम, संगठन को मिली ताज़ा धार
रायपुर में मकान में लगी आग में बुजुर्ग की मौत, बीड़ी से हादसा होने की आशंका…
India Corona : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 13 मरीजों की मौत
Weather changes update : पांच दिन तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?