सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर । जगदलपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नशीली कैप्सूल बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 पत्ते में 56 कैप्सूल बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 2800 रुपए बताई गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Bastar Drug Capsule Seizure)
यह भी पढ़ें : Durg police operation Vishwas : नशा कारोबार बड़ा प्रहार, 21 तस्कर गिरफ्तार
नशीली कैप्सूल बेचने की मिली थी सूचना : Bastar Drug Capsule Seizure
पुलिस के मुताबिक, कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि मगडूं कचौरा रोड स्थित गोयल बाड़ी के पास एक युवक नशीली कैप्सूल बेचने के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेह के आधार पर डोंगाघाट निवासी 28 वर्षीय संदीप नाग को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : देखिए विडियो – सोलह क्विंटल गांजा, हेरोइन, ब्राउन शुगर BSP की भट्ठी में हुई स्वाहा
कैप्सूल रखने और बेचने के वैध दस्तावेज नहीं मिले
तलाशी के दौरान उसके पास से Dicyclomine HCI, Tramadol HCI और Acetaminophen वाली 56 कैप्सूल मिलीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी इन कैप्सूल को रखने और बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
यह भी पढ़ें : Raigarh Drug Disposal : रायगढ़ में 2 करोड़ से ज्यादा का गांजा-नशीली दवाएं नष्ट
NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई : Bastar Drug Capsule Seizure
पूछताछ में आरोपी ने कैप्सूल बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर NDPS विशेष न्यायालय भेजा
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेज दिया गया है। मामले (Bastar Drug Capsule Seizure) में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
ख़बरें और भी हैं : Railway Constable Accused of Smuggling : रेलवे कॉन्स्टेबल पर गांजा तस्करी का आरोप, 16 लाख कमाई का खुलासा; ACB ने पेश की चार्जशीट



