सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। शाहिद कपूर की वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी लगातार (Yukti Thareja) बनी हुई है। अब सीरीज में एक नए चेहरे की एंट्री की जानकारी सामने आई है। अभिनेत्री युक्ति थरेजा दूसरे सीजन में शाहिद कपूर के किरदार सनी के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युक्ति का किरदार सनी की लव इंटरेस्ट का होगा। अभिनेत्री ने बताया है कि उनके ज्यादातर सीन शाहिद कपूर के साथ हैं और उनका किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है, जो सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज उठाती है।

यह भी पढ़ें…Jashpur Murder Case : एक हजार रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश
युक्ति थरेजा की ‘फर्जी’ में एंट्री Yukti Thareja
युक्ति थरेजा ने बताया कि वह अपने हिस्से की करीब 80 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। अब उनके करीब 20 फीसदी हिस्से की शूटिंग बाकी है। सीरीज में उनके किरदार को कहानी के लिहाज से अहम बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें…Wildlife Hunting Gang : पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार, दो गिरफ्तार
कब आएगा ‘फर्जी 2’?
‘फर्जी 2’ की रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स में इसके 2027 के बीच में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में फैंस को सीरीज के नए सीजन के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें…Shivrinarayan Khartal Road : 11.70 किमी सड़क के लिए 22.08 करोड़ मंजूर, पुल-पुलिया भी बनेंगे
कौन हैं युक्ति थरेजा?
युक्ति थरेजा इससे पहले ‘लुट गए’ म्यूजिक वीडियो से चर्चा में आई थीं। इसके अलावा वह ‘है जुनून! ड्रीम, डेयर, डोमिनेट’ और ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं।
अब ‘फर्जी 2’ में युक्ति और शाहिद कपूर की जोड़ी कहानी में क्या नया मोड़ (Yukti Thareja) लाती है, यह सीरीज रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा।
खबरें और भी हैं…Jashpur Murder Case : एक हजार रुपए के लिए दोस्त ने दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश



