CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर केस दर्ज, मानसिक प्रताड़ना के आरोप

विंग कमांडर सुसाइड केस में पत्नी पर केस दर्ज, मानसिक प्रताड़ना के आरोप

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर , 18 अप्रैल

विंग कमांडर विपुल यादव की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना के चलते ही उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना 10-11 मार्च 2026 की रात की है, जब विपुल यादव अपने सरकारी आवास में फांसी के फंदे पर मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया था। पुलिस ने परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए, जिसमें बताया गया कि विपुल लंबे समय से तनाव में थे और उन्हें परिवार से बातचीत करने से रोका जाता था।

जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी से पूछताछ की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

परिजनों का आरोप है कि विपुल को माता-पिता और बच्चों से भी बात करने की अनुमति नहीं थी, जिससे वे मानसिक रूप से काफी परेशान रहते थे। पिता ने बताया कि विपुल अपनी समस्याओं को खुलकर साझा नहीं करते थे, लेकिन उनके व्यवहार से तनाव साफ झलकता था।

परिवार के अनुसार, विपुल ने 2014 में प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद बहुत कम ही गांव आते थे। परिजनों ने यह भी कहा कि घर का माहौल ऐसा था जिससे वह अलग-थलग पड़ गए थे।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

Kanker Burial Dispute: गांव में अंतिम संस्कार से इनकार, मसीही समाज ने थाने का घेराव किया
Raipur Murder Case: प्रेग्नेंट नाबालिग ने बॉयफ्रेंड की गर्दन पर चाकू से वार कर की हत्या, CCTV फुटेज से खुला राज
PM AWAS MITRA : पीएम आवास योजना में लापरवाही, कई आवास मित्रों की सेवाएं समाप्त
Collector Dr Sanjay Kannouje : कमजोर विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पढ़ाएं : कलेक्टर डॉ. कन्नौजे
Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

INDIA Alliance Meeting
INDIA Alliance Meeting : राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की बैठक, नेताओं के राजघाट जाने की तैयारी

INDIA Alliance Meeting :नीट पेपर लीक को लेकर…

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?