सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । दिवाली से पहले RBI के फैसले का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है। (RBI Repo Rate October 2026)
यह भी पढ़ें :RBI MPC Meeting : आरबीआई ने किया बड़ा ऐलान, रेपो रेट में कटौती की, घर-गाड़ी की ईएमआई होगी कम
7 अक्टूबर को रेपो रेट पर आएगा फैसला : RBI Repo Rate October 2026
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी MPC की बैठक 5 से 7 अक्टूबर 2026 तक होगी और 7 अक्टूबर को रेपो रेट पर फैसला आएगा।
फिलहाल रेपो रेट 5.25% है। Business Standard के पोल में शामिल 10 अर्थशास्त्रियों में से 8 ने 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। अगर ऐसा होता है तो रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो सकता है।
यह भी पढ़ें : RBI MPC Decision : ब्याज दरें जस की तस, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई और ग्रोथ पर दिए बड़े संकेत

होम लोन और दूसरे कर्ज पर पड़ सकता है असर
रेपो रेट बढ़ने से बैंकों (RBI Repo Rate October 2026) के लिए कर्ज की लागत बढ़ सकती है। इसका असर खासतौर पर रेपो-लिंक्ड फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन और दूसरे कर्ज की ब्याज दरों पर पड़ सकता है। हालांकि आपकी EMI कितनी बढ़ेगी, यह बैंक की ब्याज दर, बकाया लोन और बाकी शर्तों पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़ें : RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 3 साल का कार्यकाल मिला
रुपये और कच्चे तेल की कीमतें भी RBI के लिए चुनौती : RBI Repo Rate October 2026
RBI के सामने महंगाई भी बड़ी चुनौती है। अगस्त 2026 में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% हो गई, जो लगातार तीसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही।
वहीं, रुपये में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों को लेकर भी चिंता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें : RBI के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल बने IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, 3 साल का कार्यकाल मिला
ख़बरें और भी हैं :RBI MPC Decision : ब्याज दरें जस की तस, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई और ग्रोथ पर दिए बड़े संकेत



