CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा

भाजपा नेतृत्व और सरकार की नीतियों पर जनता ने लगाई है मुहर, बालोद निकाय में 10 वर्ष बाद भाजपा वापसी पर प्रभारी रिकेश सेन ने कहा

By Newsdesk Admin
15/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 फरवरी। बालोद नगर पालिका चुनाव प्रभारी और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है। इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है। जनता ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उनकी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। श्री सेन ने कहा कि बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, साथ ही संगठन ने कुशल रणनीति के तहत चुनाव के दौेरान काम किया। बीजेपी की निर्णायक जीत उसी का परिणाम है। बीजेपी सरकार के कार्यों से लोगों का भरोसा बढ़ा है, हमारी सरकार अब और अधिक उत्साह के साथ जन आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। इन नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को स्थानीय स्तर पर भी पूरी तरह स्वीकार कर लिया है जबकि कांग्रेस की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है।

विधायक रिकेश सेन ने 10 वर्षों के बाद बालोद में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने तथा नगर पालिक निगम भिलाई के उप चुनाव में वार्ड-35 और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशियों को एकतरफा जिताने के लिए क्षेत्र की जनता का आभार जताया है। श्री सेन ने कहा कि नगर पालिका परिषद बालोद में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने भाजपा का परचम लहरा दिया है, वो एक से लेकर 20 वार्ड तक सभी वार्डों में अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अव्वल रहीं। पार्षदों के मामले में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा और 10 वार्ड में भाजपा प्रत्याशी जीते हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी कमलेश सोनी, प्रीतम यादव, दीपक जैन, राजू पटेल, सुनीता बिल्ला मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, गोमती बाई, गिरजेश गुप्ता, श्यामा यादव तथा भिलाई निगम उप चुनाव वार्ड-24 में प्रदीप सेन तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Chhattisgarh High Court Roster 2026 : 8 अप्रैल से नया रोस्टर लागू, चीफ जस्टिस की बेंच सुनेगी जनहित याचिकाएं और गंभीर आपराधिक मामले
JUDICIAL POWER : अवैध निर्माण की आड़ में जबरन वसूली करने वालों पर हाई कोर्ट सख्त, लगाया जुर्माना
डॉ कुलदीप सोलंकी होंगे “IMA” के नए अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन चुनाव में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का दबदबा
‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल
CG News 🛑 5 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा दे ठग लिए थे 3 लाख 🛑 दो साल से फरार कंपनी डॉयरेक्टर पुलिस गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

Singarpur Crime
Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

सिंगारपुर में दुकान के भीतर घुसकर मारपीट और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?