सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर : रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने (Telibandha Chowk Name Change) की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि चौक का नाम यथावत रहेगा और उसके मूल स्वरूप से भी कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। प्रदेश के 38 स्थानों को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा, इनमें तेलीबांधा चौक भी शामिल है।
यह भी पढ़ें : Kiran Pisda Indian Football Team : छत्तीसगढ़ की किरण पिस्दा टीम इंडिया में, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
नाम नहीं, होगा विकास
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए। तेलीबांधा चौक का नाम परिवर्तन (Telibandha Chowk Name Change) नहीं किया जा रहा है। इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चौक की पहचान और मूल स्वरूप बरकरार रहेंगे। प्रदेश के 38 स्थानों पर इस पहल के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें : Bastar Water Conservation : बस्तर में गेबियन संरचना से थमा मिट्टी का कटाव, 1.42 लाख में बना जल संरक्षण मॉडल
38 स्थानों पर सेवा ज्योति संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सेवा ज्योति संकल्प चौक (Telibandha Chowk Name Change) विकसित किए जाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य चौक का नाम बदलना नहीं, बल्कि उसे अभियान की भावना के अनुरूप विकसित करना है।
यह भी पढ़ें : Tribal Development Fund : CS की बैठक में 246 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, जनजातीय क्षेत्रों में होंगे 3,189 काम
महतारी वंदन की 32वीं किस्त
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिला कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।
यह भी पढ़ें : President Draupadi Murmu Chhattisgarh Visit : राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी, CS ने ली समीक्षा बैठक
दुर्ग को मिलेंगी विकास की सौगातें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिले को विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश के हर क्षेत्र और हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। तेलीबांधा चौक की स्थिति (Telibandha Chowk Name Change) पर मुख्यमंत्री के बयान के बाद स्पष्ट है कि चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसे ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल



