सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों की चिंता (Takhatpur Theft) बढ़ गई है। पिछले एक महीने में आधा दर्जन से अधिक वारदातें सामने आई हैं। बीते तीन दिनों में दो किराना दुकानों को निशाना बनाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

तीन महीने में दूसरी बार दुकान में चोरी Takhatpur Theft
जरोंधा स्थित साहू किराना स्टोर में एक बार फिर चोरी हुई है। बताया जा रहा है कि तीन महीने के भीतर दुकान में यह दूसरी वारदात है। चोर मौके पर टोपी और गमछा छोड़कर फरार हो गए। पिछली चोरी के मामले में भी पुलिस की जांच जारी है।
किराना दुकान से 95 हजार का माल पार
मोढ़े मार्ग पर बेलसरी के पास महामाया किराना स्टोर में 11 अक्टूबर को चोरी हुई थी। आरोप है कि चोर नकदी और किराना सामान सहित करीब 95 हजार रुपये का माल ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…Mungeli Jagrata : मुंगेली में देवी भजनों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंज उठा जगराता
कई मामलों में आरोपी अब भी फरार
स्थानीय जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में हुई कई चोरी की घटनाओं में आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त (Takhatpur Theft) से बाहर हैं। हालांकि, खेत में चोरी के मामले में एक नाबालिग पकड़ा गया था, जबकि दुकान चोरी के एक अन्य मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी।
लगातार हो रही वारदातों से दुकानदार अपनी मेहनत की कमाई और सामान की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही बाकी मामलों का खुलासा कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाएगी।
खबरें और भी हैं…Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश



