सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में ‘राष्ट्रपति’ नाम से पहचाने जाने वाले एक मजदूर का मामला अब राष्ट्रपति सचिवालय तक पहुंच (President Name) गया है। संवैधानिक पदों से जुड़े शब्दों को व्यक्तिगत नाम के रूप में इस्तेमाल करने पर स्पष्ट नियम बनाने की मांग की गई है।

दस्तावेजों में दर्ज है राष्ट्रपति नाम President Name
मनेंद्रगढ़ के घुटरा गांव में रहने वाले इस व्यक्ति को ग्रामीण आमतौर पर राजपति कहकर बुलाते हैं, लेकिन उनकी स्कूल की मार्कशीट और बैंक पासबुक में नाम राष्ट्रपति दर्ज है। जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई 1988 को प्राथमिक स्कूल के दाखिला रजिस्टर में भी यही नाम लिखा गया था।
यह भी पढ़ें…Police Suspended : अंबिकापुर में नशे में बेसुध मिले दो पुलिसकर्मी, लावारिस मिली इंसास राइफल
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नाम पर भी उठे सवाल
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने इस मामले को लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र (President Name) लिखा था। उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल और भारत जैसे शब्दों को व्यक्तिगत नाम के रूप में इस्तेमाल करने पर स्पष्ट कानूनी नीति बनाने की मांग की।
यह भी पढ़ें…Maa Mahamaya Temple : मां महामाया मंदिर में टीएस सिंहदेव ने की संधि पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
गृह मंत्रालय तक पहुंचा मामला
याचिका के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र पर राष्ट्रपति सचिवालय ने 17 सितंबर 2026 को मामला आगे की कार्रवाई के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विधि एवं न्याय विभाग के संबंधित अधिकारियों को भेजा। अब संबंधित विभागों की कार्रवाई और जवाब (President Name) का इंतजार है।
खबरें और भी हैं…Durg Police : शराब के नशे में बेसुध मिले दुर्ग पुलिस के दो जवान, सरकारी राइफल लावारिस छोड़ने पर सस्पेंड


