सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। मुंगेली में विजयादशमी के मौके पर मंगलवार, 20 अक्टूबर को 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन (Ravan Dahan) किया जाएगा। श्रीराम दशहरा उत्सव समिति की ओर से भानु प्रताप चौक स्थित रेस्ट हाउस मैदान में शाम 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
10 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा Ravan Dahan
श्रीराम दशहरा उत्सव समिति पिछले 10 वर्षों से लगातार रावण दहन का आयोजन कर रही है। इस बार 51 फीट ऊंचे रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहेगा। आयोजन का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय का संदेश देना है।
यह भी पढ़ें…
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक
दशहरा पर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक (Ravan Dahan) माना जाता है। रावण दहन के जरिए लोगों को अहंकार और बुराइयों का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाती है।
यह भी पढ़ें…
समिति ने नगरवासियों से की अपील
समिति ने नगरवासियों से शाम 5 बजे रेस्ट हाउस मैदान पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। रावण दहन के साथ विजयादशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
खबरें और भी हैं…


