सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। रायगढ़ के रक्षित केंद्र उर्दना स्थित शहीद परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि (Police Memorial Day) दी गई। कार्यक्रम में 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया।

परेड के साथ दी गई श्रद्धांजलि Police Memorial Day
एसएसपी शशि मोहन सिंह की मौजूदगी में श्रद्धांजलि परेड आयोजित हुई। इसमें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की छठवीं वाहिनी और रायगढ़ व सारंगढ़ जिला पुलिस बल की संयुक्त प्लाटून शामिल रही।
यह भी पढ़ें…Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि
शहीद परिवारों का किया गया सम्मान
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहीद परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने शहीद परिवारों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए।
परिवारों की समस्याएं सुनने का आश्वासन
राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शहीदों के परिवारों का भविष्य सुरक्षित करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने भी शहीद परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा जल्द निराकरण के लिए पहल करने का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Dussehra Festival : छत्तीसगढ़ के इस गांव में 24 अक्टूबर को मनेगा दशहरा! रामलीला के बाद होगा रावण वध


