सीजी भास्कर, 4 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मानसून की वापसी (Chhattisgarh Monsoon Retreat) 3 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ हिस्सों से शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून विदा हो सकता है। बारिश थमने के साथ अब प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : Sukma Gram Sabha Decision : चर्च-प्रार्थना सभा के लिए जमीन देने पर रोक, धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर भी आपत्ति
सीजन में सामान्य से 5% ज्यादा बारिश
छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1141.2 मिमी बारिश होती है। इस बार अब तक 1194.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यानी प्रदेश में सामान्य से करीब 4.7 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जुलाई में सामान्य 375.5 मिमी के मुकाबले 494 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगस्त में 364.2 मिमी के मुकाबले 355.3 मिमी और सितंबर में सामान्य 208.9 मिमी के मुकाबले 279.3 मिमी बारिश हुई। इस तरह छत्तीसगढ़ में मानसून (Chhattisgarh Monsoon Retreat) ने इस सीजन में सामान्य से अधिक बारिश दी है।
यह भी पढ़ें : Drishyam 3 Box Office Collection : बाक्स आफिस पर दृश्यम 3 की आंधी, 2 दिन में 177 करोड़ पार
9 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश
प्रदेश के 33 जिलों में से 9 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, नारायणपुर, मुंगेली, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, बलौदाबाजार और बलरामपुर शामिल हैं। वहीं सरगुजा में सामान्य से 41 प्रतिशत कम बारिश हुई। जशपुर और बेमेतरा में भी सामान्य से 36 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। बाकी जिलों में बारिश सामान्य रही।
यह भी पढ़ें : कोरबा की मिठाई दुकान के टॉयलेट में धुल रहे थे बर्तन, वीडियो वायरल; खाद्य विभाग ने जांच के दिए निर्देश
दो बार बने बाढ़ जैसे हालात
इस मानसून सीजन में प्रदेश के कई हिस्सों में दो बार बाढ़ जैसे हालात बने। 31 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश के बाद जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी थी। इसके बाद सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में हालात बिगड़े। इस दौरान कई कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा और हजारों एकड़ फसल प्रभावित हुई। राहत और बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात करनी पड़ीं। रायपुर के कई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली।
यह भी पढ़ें : Religious Conversion Statement : मंत्री टंकराम वर्मा बोले- दबाव या लालच से धर्मांतरण गलत
अब शुष्क रहेगा मौसम
मानसून की वापसी के बाद प्रदेश में अब मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 4 अक्टूबर को किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अगले दो दिनों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम में बदलाव के साथ मानसून की विदाई (Chhattisgarh Monsoon Retreat) के बाद तापमान में बढ़ोतरी और उमस बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Ajay Chandrakar : अफसर से फोन पर बात का वीडियो वायरल, अजय चंद्राकर के बयान पर मचा बवाल
कोरबा सबसे गर्म, रायपुर में 34.2 डिग्री
3 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे तक कोरबा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजनांदगांव में 34.5, जांजगीर-चांपा में 34.4, रायपुर में 34.2 और रायगढ़ में 34.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में 4 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई (Chhattisgarh Monsoon Retreat) के साथ आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इसके बाद दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Flydubai Attack : उड़ान के बीच कॉकपिट में मचा हड़कंप, सह-पायलट पर भारतीय कैप्टन से हमले का आरोप



