सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी चौक पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (NSUI Protest ) के 21 फीट के पुतलों का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की।

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की मांग NSUI Protest
एनएसयूआई का यह प्रदर्शन देशव्यापी आह्वान पर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की रक्षा की मांग उठाई।
यह भी पढ़ें…Fake Currency : कोरबा में दशहरा मेले में नकली नोट चलाते दो आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार के जाली नोट जब्त
अधिकारों के मुद्दे पर आवाज उठाने की बात
जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि संगठन जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाता रहेगा।
यह भी पढ़ें…Police Memorial Day : रायगढ़ में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को नमन, 154 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े गए
कई पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार, विधानसभा अध्यक्ष अंकित शर्मा, जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव और सुमित शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
खबरें और भी हैं…Saurav Ashutosh Bail : सौरव दास और आशुतोष रांका की जमानत पर आज फैसला, खत्म हो रही हिरासत की अवधि


