सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। बिलासपुर में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सकरी स्थित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की द्वितीय वाहिनी के परेड ग्राउंड में शहीद जवानों (Police Memorial Day ) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को सलामी देकर उनके बलिदान को याद किया गया।

आईजी ने शहीदों की नामावली का किया वाचन Police Memorial Day
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने 1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में शहीद हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली (Police Memorial Day) का वाचन किया। विभिन्न पुलिस इकाइयों और सुरक्षा बलों के बैंड प्लाटूनों ने अनुशासित परेड के जरिए शहीदों को सलामी दी।
शहीद परिवारों का किया सम्मान
इस अवसर पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें सम्मानित (Police Memorial Day) किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और शहीद परिवारों की उपस्थिति रही।
पुलिस बल के लिए प्रेरणा हैं शहीद जवान
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी (Police Memorial Day) मौजूद रहे।
पुलिस स्मृति दिवस उन जवानों के साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका समर्पण पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
खबरें और भी हैं…Durg Urla Youth Murder : उरला के बांबे आवास में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



