सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर । न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। बल्लेबाज ईशान किशन ग्रोइन इंजरी के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है। (Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20)
यह भी पढ़ें : U19 Asia Cup Final 2025 : फाइनल में भारतीय टीम का फ्लॉप शो, पाकिस्तान ने 191 रनों से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका : Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20
टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पहले ही ईशान की चोट को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईशान दूसरे T20I में नहीं खेलते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिल सकता है। अब ईशान के बाहर होने के बाद सबकी नजरें प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं।
वैभव इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज में सभी पांच मुकाबलों में बेंच पर रहे थे। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिलता है, तो यह उनके लिए अहम अवसर होगा ।
यह भी पढ़ें : Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी… फाइनल मैच से बाहर हो सकता है ये कीवी गेंदबाज

न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिलने पर वैभव के पास बड़ा अवसर
वैभव के T20I करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 8 मुकाबलों में 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 186.36 का रहा है, जबकि उनके बल्ले से 22 चौके और 18 छक्के निकले हैं। अब देखना होगा कि दूसरे T20I में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका (Ishan Kishan Ruled Out 2nd T20) मिलता है या नहीं।
यह भी पढ़ें : India T20I Squad Announcement : वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस नए कप्तान, इनका कैरियर खत्म!
ख़बरें और भी हैं :Kyle Jamieson News : वैभव सूर्यवंशी पर गुस्सा दिखाना जेमिसन को पड़ा भारी, 15 साल के बच्चे…’



