CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » U19 Asia Cup Final 2025 : फाइनल में भारतीय टीम का फ्लॉप शो, पाकिस्तान ने 191 रनों से रौंदा

U19 Asia Cup Final 2025 : फाइनल में भारतीय टीम का फ्लॉप शो, पाकिस्तान ने 191 रनों से रौंदा

By Newsdesk Admin
22/12/2025
Share
U19 Asia Cup Final 2025
U19 Asia Cup Final 2025

सीजी भास्कर, 22 दिसंबर। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम फाइनल में पूरी तरह बिखर गई। अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup Final 2025) में सेमीफाइनल तक दमदार प्रदर्शन करने वाली टीम इंडिया निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के सामने टिक नहीं सकी। दुबई के आइसीसी अकादमी मैदान पर रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत को 191 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ भारत का नौवीं बार खिताब जीतने का सपना टूट गया, जबकि पाकिस्तान ने अपना दूसरा U19 एशिया कप ट्रॉफी (U19 Asia Cup Final 2025) अपने नाम कर लिया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हाथ मिलाने की प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी।

पाकिस्तान की जीत के नायक रहे ओपनर समीर मिन्हास, जिन्होंने 113 गेंदों पर 17 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 172 रन ठोके। उनकी आतिशी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 347 रन का विशाल स्कोर (U19 Asia Cup Final 2025) खड़ा किया। गेंदबाजी में अली रजा ने 42 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सय्याम और अब्दुल सुभान ने दो-दो विकेट हासिल कर भारत की पारी को तहस-नहस कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन जल्द ही हालात बदतर हो गए। कप्तान आयुष म्हात्रे दो रन पर आउट होकर लौटे, पर वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में 21 रन ठोककर उम्मीद जगाई। आरोन जार्ज ने भी 16 रन बनाए, लेकिन चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर जार्ज के आउट होते ही मैच का पासा पलट गया। सूर्यवंशी भी अगले ही ओवर में चलते बने। लगातार दो विकेट गिरने से स्कोर एक विकेट पर 49 रन से सीधे तीन विकेट पर 49 रन हो गया। भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में लगातार गलत शॉट खेलते हुए विकेट गंवाए।

वेदांत त्रिवेदी (9), कनिष्क चौहान (7) और अभिज्ञान कुंडू (13) भी टिक नहीं पाए। कुंडू, जिन्होंने टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाया था, जीवनदान मिलने के बाद भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। निचले क्रम में दीपेश देवेंद्रन ने 36 रन बनाकर हार के अंतर को थोड़ा कम किया। भारत 26.2 ओवर में 156 रन पर सिमट गया।

पाकिस्तान की यह जीत कई मायनों में खास रही। ग्रुप मैच में इसी मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हराया था, लेकिन फाइनल में हालात उलट गए। भारत ने अब तक कुल आठ बार अंडर-19 एशिया कप (U19 Asia Cup Final 2025) अपने नाम किया है, जबकि पाकिस्तान दूसरी बार विजेता बना।

Poonam Singh Armo Football Selection : पूनम सिंह आर्मो का नेशनल फुटबॉल टीम में चयन, छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन
Mumbai Indians reached Raipur : रोहित शर्मा का नमकीन खाते VIDEO वायरल, हार्दिक पंड्या अब तक टीम से दूर
Anil Kumble Birthday 2025 : पाकिस्तान पर टूटा कहर, टूटे जबड़े से खेला मैच… इंडियन ‘जंबो’ ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड जो तोड़ना नामुमकिन!
IND vs SA Ticket Rush Raipur : भारत–साउथ अफ्रीका मैच टिकट पर उमड़ी बेकाबू भीड़, पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग
West Indies all out 143 : कंगारू गेंदबाजों के सामने सिर्फ 143 पर ढह गई कैरिबियन पारी, आस्ट्रेलिया ने बनाई बढ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Akhilesh Yadav Ayodhya Visit 
Akhilesh Yadav Ayodhya Visit  : अयोध्या में रामलला के दर्शन करने से पहले अखिलेश यादव ने चोरी मामले पर बीजेपी पर साधा निशाना

सीजी भास्कर, 28 जून : समाजवादी पार्टी के…

Women's T20 World Cup 2026
Women’s T20 World Cup 2026 : करो या मरो की जंग में उतरेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल पर नजर

सीजी भास्कर, 28 जून :  महिला टी20 वर्ल्ड कप…

Arpa River Rejuvenation Project
Arpa River Rejuvenation Project : स्कूटी से शहर का निरीक्षण करने निकले डिप्टी सीएम अरुण साव, 251 करोड़ की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी

सीजी भास्कर, 28 जून : उप मुख्यमंत्री अरुण…

Chief Minister Vishnu Deo Sai
Chief Minister Vishnu Deo Sai : किसान परिवार से सर्वोच्च नेतृत्व तक, सादगी, सुशासन और जनकल्याण से सीएम साय ने गढ़ी अलग पहचान

सीजी भास्कर, 28 जून :  किसान परिवार से…

Birth Death Registration
Birth Death Registration : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, आदेश से असंतुष्ट नागरिक अब कर सकेंगे शिकायत

सीजी भास्कर, 28 जून। जन्म-मृत्यु पंजीकरण (Birth Death…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?