CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IPL Playoffs Race : आखिरी प्लेऑफ टिकट के लिए तगड़ी जंग… 3 टीमें अब भी दौड़ में, दिल्ली कैपिटल्स बाहर

IPL Playoffs Race : आखिरी प्लेऑफ टिकट के लिए तगड़ी जंग… 3 टीमें अब भी दौड़ में, दिल्ली कैपिटल्स बाहर

By Newsdesk Admin
24/05/2026
Share
IPL Playoffs Race
IPL Playoffs Race

सीजी भास्कर, 24 मई : आईपीएल 2026 अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ (IPL Playoffs Race) की तस्वीर लगभग साफ हो गई है, लेकिन आखिरी स्थान के लिए अब भी तीन टीमों के बीच जोरदार मुकाबला जारी है। पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अंतिम प्लेऑफ टिकट को लेकर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स का सफर अब पूरी तरह खत्म हो गया है।

Contents
  • चौथे स्थान पर पहुंची पंजाब (IPL Playoffs Race)
  • आरआर को चाहिए सिर्फ जीत
  • केकेआर के लिए डगर बहुत मुश्किल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं और साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को भी टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पंजाब की जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने दबाव भरे मुकाबले में विस्फोटक शतक लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई।

पंजाब किंग्स ने 197 रनों का लक्ष्य महज 18 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों में नाबाद 101 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी हुई, जिसने मुकाबले का पूरा रुख बदल दिया।

चौथे स्थान पर पहुंची पंजाब (IPL Playoffs Race)

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स के 14 मैचों में 15 अंक हो गए हैं और टीम फिलहाल चौथे स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि प्लेऑफ की राह अब भी पूरी तरह आसान नहीं हुई है। पंजाब चाहेगी कि राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला हार जाए। साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज न कर सके, ताकि नेट रनरेट में पंजाब आगे बना रहे।

आरआर को चाहिए सिर्फ जीत

राजस्थान रॉयल्स के लिए समीकरण सबसे आसान माना जा रहा है। यदि राजस्थान, मुंबई इंडियंस को हरा देती है तो टीम सीधे प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। लेकिन अगर मुकाबला बारिश की वजह से धुल गया या टीम हार गई, तो उसकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नेट रनरेट के मामले में राजस्थान फिलहाल पंजाब से थोड़ा पीछे है।

केकेआर के लिए डगर बहुत मुश्किल

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL Playoffs Race) की नजरें अब बाकी मुकाबलों पर टिकी हुई हैं। कोलकाता को सबसे पहले राजस्थान की हार की उम्मीद करनी होगी। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल कर नेट रनरेट सुधारना होगा, तभी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह सीजन निराशाजनक अंत के साथ खत्म हुआ। टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती थी, जबकि पंजाब पहले ही 15 अंक हासिल कर चुकी है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ सपना पूरी तरह टूट गया है।

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। अब सभी की नजरें 24 मई के मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि चौथी टीम कौन बनेगी।

लगातार छह हार झेलने के बाद पंजाब किंग्स को लगभग टूर्नामेंट से बाहर माना जा रहा था, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने दबाव के बीच टीम को नई जिंदगी दे दी। अब आईपीएल प्लेऑफ की आखिरी जंग बेहद रोमांचक होने वाली है।

points table

 

 

संन्यास लेगा पाकिस्तान का स्टार बल्लेबाज, चैंपियंस ट्रॉफी में शर्मनाक हार के बाद टीम में उथल-पुथल
पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा खेत में बेहोश मिले, सिर में खून का थक्का, हालत गंभीर!
Golf Tournament India : छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 का आगाज़ 3 फरवरी से, प्राइज मनी बढ़कर 1.5 करोड़
Virat Kohli: “उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेला…” अनिल कुंबले ने बताया विराट कोहली के बाद इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए नंबर-4 पर मौका
Ranji Trophy 2025: जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को हराकर रचा इतिहास, कामरान इकबाल और वंशराज शर्मा बने हीरो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?