सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। मुंगेली जिले में लंबे समय से जर्जर सरगांव साकेत मार्ग की तस्वीर बदलने (Mungeli News) की तैयारी है। सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक 12 किलोमीटर सड़क में से 8 किलोमीटर हिस्से में डामरीकरण पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें…Samsung Galaxy Fit 4 : लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस
2170.36 लाख रुपये की मिली स्वीकृति Mungeli News
लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगांव साकेत मार्ग के 12 किलोमीटर हिस्से के उन्नयन के लिए 2170.36 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें…Stock Market Crash : दो हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को झटका
दौना और टिकैतपेण्ड्री में सीसी सड़क का काम जारी
ग्राम दौना और टिकैतपेण्ड्री के बस्ती क्षेत्रों में सीसी मार्ग का निर्माण भी प्रगतिरत है। सड़क के बाकी हिस्सों का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे निर्माण कार्य को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें…Daler Mehndi Health : दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सब एकदम शानदार
लोगों को मिलेगी आवागमन में राहत
सड़क के मजबूतीकरण और चौड़ीकरण से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। खासकर गांवों के बस्ती क्षेत्रों में सीसी सड़क बनने से रोजाना आने जाने में होने वाली दिक्कतें कम होने की उम्मीद है।
खबरें और भी हैं…DA Increase : दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



