सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। त्यौहारी सीजन में उमड़ रही भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस दुर्ग ने सख्त रुख अपना (No Parking) लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में नो-पार्किंग के विरुद्ध सघन अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों को क्रेन की मदद से जब्त कर ट्रैफिक थाने लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका
प्रमुख बाजारों में चल रहा अभियान No Parking
यातायात पुलिस की टीमों ने इंदिरा मार्केट, स्टेशन रोड, ग्रीन चौक सहित भिलाई के पावर हाउस और जवाहर मार्केट सुपेला में विशेष जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस पीए सिस्टम (माइक) के जरिए दुकानदारों और ग्राहकों से लगातार अपील कर रही है कि वे अपने वाहन केवल तय पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें।
यह भी पढ़ें…Gambling Raid : तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार
दुकानदारों और ग्राहकों को चेतावनी
अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में संदेश दिया है कि आमजन बेझिझक खरीदारी (No Parking) करें, लेकिन सड़कों और चौराहों पर अवैध पार्किंग कर दूसरों की राह में बाधा न बनें। पुलिस ने व्यापारियों से भी अपनी दुकानों के सामने अनधिकृत पार्किंग न कराने का आग्रह किया है, ताकि त्योहारों के दौरान शहर में सुगम और सुरक्षित आवागमन बना रहे।
खबरें और भी हैं…Pamgarh Double Death Case : पामगढ़ में पार्षद और क्लीनिक संचालक की मौत से सनसनी, शराब सेवन और पैसों के विवाद की चर्चा



