सीजी भास्कर, बेमेतरा, 24 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में दशहरा मेला देखने गए परिवार के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। साजा क्षेत्र के ग्राम जांता में परिवार की गैरमौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली गई। पीड़ित परिवार ने चोरी गए सामान की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई है। (Bemetara Theft Case) मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Bridge Construction : छत्तीसगढ़ में दो नदियों पर बनेंगे बड़े पुल, 14.26 करोड़ मंजूर
मेला देखकर लौटा परिवार
पीड़ित प्रेमलाल साहू के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे परिवार साजा में दशहरा मेला देखकर घर लौटा। (Bemetara Theft Case) इस दौरान घर के कमरे और गोदरेज अलमारी के ताले टूटे मिले। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात के साथ 5 हजार रुपये नकद भी गायब थे।
यह भी पढ़ें : PM Janman Awas Yojana Fraud : पीएम जनमन आवास के नाम पर 2.40 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार निक्की खान पर FIR
लाखों के जेवर चोरी
परिवार का दावा है कि करीब तीन तोला सोना, 12 से 15 तोला चांदी और नकदी समेत चोरी गए सामान की कुल कीमत 5 से 6 लाख रुपये है। हालांकि, एफआईआर में चोरी गई संपत्ति का मूल्य करीब 95 हजार रुपये दर्ज होने की बात सामने आई है। (Bemetara Theft Case) पीड़ित ने चोरी गए सामान का उचित मूल्यांकन कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : Balodabazar Crime : पत्नी को मारने की नीयत से ईंट से किया हमला, पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा
पड़ोसी के केंद्र में भी चोरी
पीड़ित के अनुसार, वारदात के दौरान पड़ोसी के कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का ताला भी तोड़ा गया। घटना के बाद इलाके में चोरी को लेकर चिंता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seed Production Farming : छत्तीसगढ़ के किसानों ने बदली खेती की राह, बीज उत्पादन से कमाई में 75% तक का उछाल
डॉग स्क्वॉड से तलाश
आरोपियों का सुराग तलाशने के लिए पुलिस डॉग स्क्वॉड की मदद ले रही है। (Bemetara Theft Case) फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
यह भी पढ़ें : Mumbai Indians Head Coach : IPL 2027 से पहले बड़ा बदलाव, महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को मिली कमान



