CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : ओपी चौधरी का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस; जनता नकार चुकी है

OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : ओपी चौधरी का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस; जनता नकार चुकी है

By Newsdesk Admin
26/10/2026
Share
OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel
OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : ओपी चौधरी का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस; जनता नकार चुकी है

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर कांग्रेस जश्न मनाती है, लेकिन हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस को जीत मिली तो भूपेश बघेल ने नया कुर्ता सिलवाकर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि 2023 में हार के बाद ईवीएम को खराब बताया जाने लगा। चौधरी के मुताबिक, कांग्रेस की राजनीतिक विश्वसनीयता कम हो चुकी है और जनता उसे लगातार नकार रही है। (OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel)

Contents
  • संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का लगाया आरोप : OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel
  • टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग पर भी बोले वित्त मंत्री
  • जीएसटी व्यवस्था में AI के इस्तेमाल पर चर्चा : OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel

दुर्ग में आयोजित टैक्स समिट में शामिल होने पहुंचे ओपी चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां सरकारों का चुनाव संविधान और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होता है।

 

यह भी पढ़ें : Bank Deposit: बैंकों में घटते डिपॉजिट से वित्त मंत्री चिंतित, Deposit बढ़ाने बैंकों को दी ये सलाह

 

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का लगाया आरोप : OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel

ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें अराजकता फैलाकर सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देश की जनता और लोकतांत्रिक व्यवस्था ऐसी कोशिशों को सफल नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की विश्वसनीयता कमजोर होने पर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोगों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक कांग्रेस को चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, जनता अब इस तरह की राजनीति को समझ चुकी है।

 

यह भी पढ़ें :रायगढ़ महापौर प्रत्याशी जीवर्धन की चाय दुकान में पहुंचे वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, कहा – “चाय वाला ही महापौर बनेगा”

OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel
OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : ओपी चौधरी का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस; जनता नकार चुकी है

 

टैक्स चोरी और फर्जी बिलिंग पर भी बोले वित्त मंत्री

टैक्स समिट में ओपी चौधरी ने कर चोरी और जीएसटी से जुड़े मामलों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि टैक्स से जुड़ी हर गलती को जानबूझकर की गई चोरी नहीं माना जाना चाहिए। तकनीकी त्रुटि या मामूली अंतर वाले मामलों में विभाग नरमी बरत सकता है।

हालांकि, उन्होंने फर्जी बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने वाले गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई (OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel) की बात कही। चौधरी ने कहा कि यदि टैक्स विभाग के अधिकारी निजी लाभ के लिए रिश्वत मांगते हैं, तो उनके खिलाफ एसीबी और ईओडब्ल्यू के माध्यम से कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के खाते में टैक्स जमा कराने की प्रक्रिया में अधिकारियों को सहयोगात्मक रवैया अपनाना चाहिए। जीएसटी काउंसिल में टैक्स संबंधी मामलों में जेल भेजने के अधिकार को छोड़ने की बात भी उन्होंने कही।

 

यह भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ बजट 2025: वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश कर रहे हस्तलिखित बजट, नई सड़कों के लिए 2000 करोड़

 

जीएसटी व्यवस्था में AI के इस्तेमाल पर चर्चा : OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel

टैक्स बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने जीएसटी व्यवस्था में हुए बदलावों और टैक्स प्रैक्टिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स के इस्तेमाल पर चर्चा की। उन्होंने जीएसटी को केंद्र सरकार के बड़े आर्थिक सुधारों में से एक बताते हुए कहा कि इससे कई तरह के टैक्स और सेस से राहत मिली है तथा कर प्रक्रियाएं सरल हुई हैं।

चौधरी ने कहा कि टैक्स अधिवक्ता कारोबारियों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। टैक्स से जुड़े कामकाज में तकनीक और एआई टूल्स का इस्तेमाल बढ़ने से कारोबारियों को मदद मिल सकती है। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में भी योगदान मिलने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें :Celebrations in Raipur as BJP gains in Bengal : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘झालमुड़ी’ के साथ मनाई खुशी

 

ख़बरें और भी हैं : OP Choudhary : कांकेर पहुंचते ही वित्त मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन

3 minors test HIV positive in Raigarh : स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं
Awareness rally on World Malaria Day : भिलाई शहर को मलेरिया मुक्त बनाने का संकल्प
रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी
Jagdalpur Teacher Arrest : नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में शिक्षक पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
Surguja Gas Shortage : सप्लाई के बावजूद सरगुजा में गैस संकट, दोगुनी बुकिंग से बिगड़े हालात, होटल लौटे लकड़ी के चूल्हों पर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cash Seizure
Cash Seizure :  दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार

दुर्ग में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए…

Police Seize Cash From Pickup
Police Seize Cash From Pickup : दुर्ग में पुलिस की चेकिंग के दौरान पिकअप से मिले 4 करोड़ रुपये, गाड़ी में बना था गुप्त चेंबर

Police Seize Cash From Pickup : पुलिस दोनों…

Rahul Gandhi Convoy Accident
Rahul Gandhi Convoy Accident : राहुल गांधी के काफिले की 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में कई लोग घायल

Rahul Gandhi Convoy Accident : राहुल गांधी ने…

750 Kg Substandard Paneer Destroyed
750 Kg Substandard Paneer Destroyed : रायपुर में 750 किलो अमानक पनीर नष्ट, जांच में खाने योग्य नहीं मिला था; 44 दिन बाद हुई कार्रवाई

750 Kg Substandard Paneer Destroyed : वैशाली नगर…

OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel
OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : ओपी चौधरी का भूपेश बघेल पर निशाना, बोले- हारने पर EVM को दोष देती है कांग्रेस; जनता नकार चुकी है

OP Choudhary Targets Bhupesh Baghel : चौधरी ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?