सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी तेज (Yamuna Cruise) हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना रिवर सफारी का ट्रायल रन किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और यात्रियों के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
6 किलोमीटर का होगा सफर Yamuna Cruise
यमुना रिवर सफारी सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक करीब 6 किलोमीटर के जलमार्ग पर विकसित की जा रही है। क्रूज में एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे। आने-जाने की यात्रा में लगभग 35 से 45 मिनट लगने का अनुमान है। इसके लिए प्रस्तावित टिकट शुल्क 500 रुपये और परिसर में प्रवेश शुल्क 50 रुपये रखने की योजना है।
छठ से पहले शुरू करने की तैयारी
सरकार की योजना छठ महापर्व से पहले क्रूज सेवा शुरू करने की है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह तक ट्रायल चलाने के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में सेवा शुरू की जा सकती है। हालांकि, शुभारंभ की अंतिम तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…Mungeli News : मुंगेली में सौतेली मां की हत्या का आरोप, 16 साल के बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया
फूड पार्क और मनोरंजन की सुविधाएं भी मिलेंगी
परियोजना के तहत फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट और बच्चों के लिए किड्स जोन विकसित किए जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के मुताबिक, आगे बोट राइड, म्यूजिक फाउंटेन, वाटर स्पोर्ट्स और फूड पार्क जैसी सुविधाएं शुरू करने की भी योजना है।
यह भी पढ़ें…Tree Treatment : धमतरी के जंगल में 3500 पेड़ों को बचाने की मुहिम, वैज्ञानिक तरीके से होगा इलाज
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना से दिल्लीवासियों का भावनात्मक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना है।
खबरें और भी हैं…PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में 91 सब इंजीनियरों के तबादले, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में बदली पदस्थापना



