CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर: माना बाल संप्रेषण गृह से 4 नाबालिग फरार, पुलिस थाने तक नहीं पहुंची शिकायत, सुरक्षा में लापरवाही पर उठे सवाल!

रायपुर: माना बाल संप्रेषण गृह से 4 नाबालिग फरार, पुलिस थाने तक नहीं पहुंची शिकायत, सुरक्षा में लापरवाही पर उठे सवाल!

By Newsdesk Admin 26/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 फरवरी।

रायपुर के माना बाल सुधार संप्रेषण गृह से 4 नाबालिग फरार हो गए हैं। इस मामले में संप्रेषण गृह प्रबंधन की लापरवाही इस कदर है कि अभी तक पुलिस थाने में लिखित शिकायत तक नहीं दी गई है। जिससे भागने का तरीका पता चल सके।

हालांकि माना पुलिस को इसकी मौखिक सूचना मिलते ही नाबालिगों की तलाश शुरू हो गई है। संप्रेषण गृह से गंभीर मामलों के आरोपी नाबालिगों के भागने से लगातार सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे की है। 4 नाबालिग रात में भोजन के बाद मौका पाकर संप्रेषण गृह से भाग गए। इस दौरान वहां पर कर्मचारी भी मौजूद थे। उसके बावजूद सुरक्षा में लापरवाही हुई। जिस वजह से नाबालिग भागने में सफल हो गए।

जब उनकी गिनती की गई तो संख्या कम मिली। जिसके बाद प्रबंधन को जानकारी मिली। चार नाबालिगों में तीन स्थानीय रायपुर के रहने वाले हैं जबकि एक ओडिशा का है। ये आरोपी गंभीर मामलों में बंद थे।

थाने में लिखित शिकायत नहीं

इस मामले में माना पुलिस का कहना है कि बाल संप्रेषण गृह की तरफ से पुलिस थाने में अभी तक कोई भी लिखित शिकायत लेटर नहीं दिया गया है। केवल व्हाट्सएप के माध्यम से वहां के किसी कर्मचारी से सूचना मिली। हालांकि पेट्रोलिंग टीम नाबालिग की खोज में जुट गई है।

नाबालिग कैसे बाहर निकले यह अभी साफ नहीं है। इस मामले में जब माना संप्रेषण गृह अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई। लेकिन उनके तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

8 महीने पहले 10 नाबालिग भागे थे

इस बाल संप्रेषण गृह से करीब 8 महीने पहले एक साथ 10 नाबालिग फरार हो गए थे। नाबालिगों ने पहले कमरे के खिड़की की ग्रिल तोड़ी फिर दीवार फांदकर फरार हो गए। इनमें से कई आरोपी हत्या और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में बंद थे। इस घटना के बावजूद प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। जिससे फिर एक बार नाबालिग के भागने का केस हुआ है।

You Might Also Like

Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश

Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन

Soldier Suicide Raipur : चौथी बटालियन में जवान की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Neighbor Dispute Murder: बिलाईगढ़ में रंजिश की आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव सन्न

Bastar Education Hub Budget: नक्सल गढ़ में पढ़ाई की रौशनी, इंद्रावती बैराज से सिंचाई को नई धार

Newsdesk Admin 26/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म के…

Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के बीच, राज्य…

Soldier Suicide Raipur : चौथी बटालियन में जवान की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में स्थित चौथी…

Neighbor Dispute Murder: बिलाईगढ़ में रंजिश की आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव सन्न

बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम झाल में देर रात…

Bastar Education Hub Budget: नक्सल गढ़ में पढ़ाई की रौशनी, इंद्रावती बैराज से सिंचाई को नई धार

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी साय सरकार के तीसरे…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Minor Rape Conviction Dantewada : नाबालिग दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल सश्रम कारावास, कोर्ट का कड़ा संदेश

24/02/2026
छत्तीसगढ़बजटराजनीति

Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन

24/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Soldier Suicide Raipur : चौथी बटालियन में जवान की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

24/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Neighbor Dispute Murder: बिलाईगढ़ में रंजिश की आग, एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से गांव सन्न

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?