
रोमांटिक गानों से की शुरुआत Palak Muchhal Live
पलक ने सबसे पहले फिल्म ‘एमएस धोनी’ का गीत ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा’ प्रस्तुत किया। इसके बाद ‘आशिकी-2’ के ‘चाहूं मैं या ना’ और ‘मेरी आशिकी’ जैसे गानों से माहौल संगीतमय हो गया। दर्शक उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।
यह भी पढ़ें…Korba Student Death : कोरबा में 9वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, मोबाइल को लेकर भाई से हुआ था विवाद
हिट गानों पर झूमे युवा
प्रस्तुति के दौरान उन्होंने ‘जुम्मे की रात’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘तेरे संग यारा’, ‘सनम तेरी कसम’ और ‘लापता’ जैसे लोकप्रिय (Palak Muchhal Live) गीत सुनाए। ‘जुम्मे की रात’ पर युवा दर्शक झूम उठे।
देशभक्ति गीत पर दर्शकों ने दी श्रद्धांजलि
पलक ने ‘ए मेरे वतन के लोगों’ प्रस्तुत किया तो दर्शक सम्मान में खड़े हो गए और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में परिवारों और युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
यह भी पढ़ें…Bhilai Arrest : मुक्तिधाम के पास गुप्ती लहराकर राहगीरों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
आज स्वास्ति मेहुल, 3 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य
राज्योत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में सोमवार को गायिका स्वास्ति मेहुल प्रस्तुति देंगी। वहीं, 3 नवंबर को गायक अभिजीत भट्टाचार्य मुख्य आकर्षण होंगे।
खबरें और भी हैं…BJP Campaign : जगदलपुर में भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान आज, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे शामिल


