सीजी भास्कर, 02 नवम्बर । तेलंगाना के हैदराबाद में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां मैराथन पूरी करने और पदक हासिल करने के कुछ ही समय बाद 36 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रविवार, 1 नवंबर की सुबह गाचीबौली स्टेडियम में आयोजित मैराथन के दौरान हुई। (Hyderabad Marathon Death)
मैराथन खत्म होने पर मिला था पदक: Hyderabad Marathon Death
जानकारी के मुताबिक, मणिकोंडा की अलकापुर कॉलोनी में रहने वाले कोम्मिनेनी गोपी ने मैराथन में हिस्सा लिया था। उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ पूरी की और इसके बाद उन्हें पदक भी दिया गया।
मैराथन खत्म होने के बाद गोपी नाश्ता करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद आयोजकों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पास के केयर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

IBM में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे गोपी
कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी IBM में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। मैराथन पूरी करने के बाद उनके साथियों और आयोजकों को इस तरह की घटना (Hyderabad Marathon Death)
की उम्मीद नहीं थी। उनकी अचानक मौत से कार्यक्रम में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए।
इस घटना से गोपी के परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Congress Candidate Selection : उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी कांग्रेस, नौ घंटे चली मैराथन बैठक
ख़बरें और भी हैं : Bastar Heritage Marathon : दौड़ेगा बस्तर, बनेगी पहचान: 25 लाख इनाम के साथ हेरिटेज मैराथन 22 मार्च को, देशभर के धावक होंगे शामिल



