CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai News : जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल और हायर सेकेण्डरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Bhilai News : जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल और हायर सेकेण्डरी में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

By Newsdesk Admin
16/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 अगस्त। जनता शिक्षण समिति द्वारा संचालित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल गांधी चौक कैंप 2 भिलाई में 78वां स्वतंत्रता दिवस जनता शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ एम एस द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य सीपी चौधरी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के तेल चित्रों पर माल्यार्पण करने के पश्चात झंडा रोहण किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर द्विवेदी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर हमें स्वतंत्रता दिलाई है, हमारा और आप सबका कर्तव्य है कि यह स्वतंत्रता बरकरार रखने के लिए राष्ट्रभक्त बनें। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के स्वतंत्रता नहीं है, शिक्षकों से आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों को संपूर्ण पाठ्यक्रम के साथ सामाजिक ज्ञान भी प्रदान करें तथा बच्चों से कहा कि वह पूरी ईमानदारी से पाठ्यक्रम का अध्ययन के साथ-साथ शारीरिक गतिविधियों हेतु खेलकूद पर भी अपनी रुचि रखें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य चौधरी ने सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षण व्यवस्था को वैज्ञानिक रूप से संचालित करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने बताया कि यह विद्यालय 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है, इस विद्यालय से पढ़कर निकले अनेक छात्र-छात्राएं आज देश के विभिन्न स्थानों पर उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। संचालन उप प्राचार्य अरुण कुमार तथा आभार प्रदर्शन जनता इंग्लिश मीडियम स्कूल की एडमिनिस्ट्रेट्स श्रीमती नीलिमा अवस्थी ने किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात समस्त छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य अरुण कुमार, कमलेश सिंह, टीएन पांडेय, रेणुका जंघेल, कुमारी मोमिन, कुमारी नेहा, कुमारी प्राची, जीत नारायण मिश्रा, विनोद कापसे, कुमारी भुवनेश्वरी, कुमारी नूरजहां, श्रीमती सीमा देवांगन, आशीष यादव, अरुण द्विवेदी सहित छात्राओं के पालकगण उपस्थित रहे।

CGPSC Recruitment Scam : भिलाई में रिटायर्ड IAS जे.के. ध्रुव के घर दबिश, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम
Sand Transportation Regulation : अवैध रेत खनन पर शासन का शिकंजा, खनिज सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पंचकूला में 10 सदस्यीय कमेटी गठित
शासकीय स्कूल छात्रा और NEET क्वालिफायर टि्वंकल को विधायक रिकेश ने भेंट की प्रोत्साहन राशि
RERA : घर खरीददारों के लिए रेरा की बड़ी छूट योजना, रिपोर्ट पर मिलेगी 90% तक राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षासरकारी नौकरी/ Govt Job

Inspiring Story : स्टेशन पर कुली का काम करते हुए क्रैक किया यूपीएससी, बना आईएएस

25/10/2024
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त

12/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

बैठक:सीएम साय ने की आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की समीक्षा

11/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

NGO scam in Chhattisgarh: मंत्री और 7 IAS पर 15 साल तक करोड़ों का खेल, हाईकोर्ट ने दी CBI जांच की हरी झंडी

02/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?