सीजी भास्कर, 30 जुलाई : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव (US-Iran War Tension) एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमले की कोशिश के बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक (Airstrike) की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों, व्यापारिक जहाजों और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सहयोगी देशों को संभावित खतरे से बचाना है।
यह भी पढ़ें : Durg Police Action : 40 दिन की लापरवाही पर गिरी गाज, दो TI पर जुर्माना
ईरान के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी सेना ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) के कमांड सेंटर, मिसाइल (US-Iran War Tension) और ड्रोन ठिकानों, तटीय रक्षा केंद्रों और समुद्री सैन्य क्षमता से जुड़े कई स्थानों को निशाना बनाया।
अमेरिकी कमांड ने जानकारी दी कि ईरान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पूरी हो चुकी है। हालांकि, हमलों से हुए नुकसान को लेकर ईरान की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें : Durg Police Action : 40 दिन की लापरवाही पर गिरी गाज, दो TI पर जुर्माना
ट्रंप की चेतावनी- अब हमारी बारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले से पहले ईरान (US-Iran War Tension) को कड़ी चेतावनी दी थी। ट्रंप ने कहा था कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी देशों पर हमला किया गया तो इसका जवाब बेहद सख्त तरीके से दिया जाएगा।
ट्रंप के मुताबिक, जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने की ओर ईरान से पांच मिसाइलें दागी गई थीं, जिन्हें अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें : CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है
ईरान के कई इलाकों में सुनाई दिए धमाके
अमेरिकी हमलों के बाद ईरान के कई हिस्सों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने की खबर सामने आई है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, खुजेस्तान प्रांत के अबादान सहित कई इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
इसके अलावा बंदर अब्बास, अबू मूसा, किश और केश्म द्वीपों पर भी धमाकों की जानकारी सामने आई है। बुशेहर प्रांत में भी विस्फोटों की खबर मिली है, जहां ईरान का प्रमुख परमाणु बिजलीघर स्थित है।
केश्म द्वीप पर एक रिहायशी इमारत के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी भी सामने आई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, राहत और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में बढ़ी सुरक्षा चिंता
जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई पांच मिसाइलों को उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अमेरिका के हमले के बाद आशंका जताई जा रही है कि ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी संभावित खतरे के दायरे में बताए जा रहे हैं।
वहीं, इराक में ईरान समर्थित पीएमएफ (Popular Mobilization Forces) के ठिकानों पर अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हवाई हमलों की भी जानकारी सामने आई है। पीएमएफ के अनुसार, इन हमलों में कई लड़ाकों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज
होर्मुज स्ट्रेट पर दुनिया की नजर US-Iran War Tension
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ रहा है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है। ईरान लगातार इस समुद्री मार्ग पर अपनी पकड़ का दावा करता रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट में किसी तरह की बाधा आती है तो इसका सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत
लंबा खिंच सकता है संघर्ष US-Iran War Tension
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका एयरस्ट्राइक के जरिए ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन ईरान ने अपने सैन्य ठिकानों और हथियारों को अलग-अलग क्षेत्रों में फैला रखा है। ऐसे में सीमित हमलों से उसकी सैन्य क्षमता को पूरी तरह खत्म करना आसान नहीं होगा।
यदि दोनों देशों के बीच जवाबी हमलों का सिलसिला जारी रहता है तो मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ सकता है। दुनिया की नजर अब ईरान की अगली प्रतिक्रिया और अमेरिका की आगे की रणनीति पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें : Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई



