सीजी भास्कर, 30 जुलाई : दुर्ग पुलिस विभाग ने अनुशासनहीनता और सरकारी कार्यों में लापरवाही (Durg Police Action) के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दो थाना प्रभारियों (TI) पर आर्थिक दंड लगाया है, जबकि दो प्रधान आरक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि एक वर्ष के लिए रोक दी गई है। कार्रवाई पुरानी भिलाई थाना से करीब 40 दिनों तक रोजनामचा समय पर वरिष्ठ कार्यालय नहीं भेजे जाने के मामले में की गई।
यह भी पढ़ें : Monsoon in Bastar : 9 घंटे में 70.8 मिमी बारिश, चित्रकोट जलप्रपात में बढ़ा जलप्रवाह
40 दिन तक नहीं भेजा गया रोजनामचा
जांच में सामने आया कि 1 जून से 10 जुलाई 2026 के बीच पुरानी भिलाई थाना का रोजनामचा (Daily Diary) निर्धारित समय पर नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) छावनी कार्यालय नहीं भेजा गया। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें कार्य में लापरवाही की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज और वर्तमान थाना प्रभारी विजय यादव पर 1-1 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया।
यह भी पढ़ें : CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है
दो प्रधान आरक्षकों की वेतन वृद्धि रोकी
मामले की जांच के दौरान यह भी पाया गया कि रोजनामचा लेखक प्रधान आरक्षक आशीष मिश्रा और प्रधान आरक्षक सुभाष जाटव ने अभिलेखों का नियमित संधारण नहीं किया और समय पर उन्हें वरिष्ठ कार्यालय नहीं भेजा।
यह भी पढ़ें : CGPSC Scam : पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी आज कोर्ट में पेश, ED दोबारा रिमांड मांग सकती है
दोनों कर्मचारियों को पहले स्पष्टीकरण और स्मरण पत्र जारी किए गए थे, लेकिन कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ। आशीष मिश्रा ने कारण बताओ नोटिस का जवाब भी प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद दोनों प्रधान आरक्षकों की एक वार्षिक वेतन वृद्धि एक वर्ष के लिए असंचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया गया।
यह भी पढ़ें : Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
एसएसपी ने दिए सख्त संदेश Durg Police Action
एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश में स्पष्ट किया कि सरकारी अभिलेखों का समय पर संधारण और प्रस्तुतिकरण पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है।
यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज
उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में उदासीनता या नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सीएसपी छावनी की जांच रिपोर्ट और विभागीय प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। (Durg Police Action)
यह भी पढ़ें : Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत



