CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

Weather Alert : देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

By Newsdesk Admin
30/07/2026
Share
Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद
Weather Alert: देशभर में मानसून का कहर, 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट; पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से रास्ते बंद

सीजी भास्कर, 30 जुलाई : देशभर में मानसून (Weather Alert) एक बार फिर रौद्र रूप में नजर आ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई राज्यों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को राजस्थान सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Contents
  • उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा प्रभावित
  • यूपी और जम्मू-कश्मीर में बढ़ी मुश्किलें
  • राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
  • हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों में भी असर
  • IMD ने जारी की चेतावनी Weather Alert

वहीं विदर्भ क्षेत्र के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन (Landslide) की घटनाओं से सड़क संपर्क बाधित हो गया है, जबकि कई नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।

यह भी पढ़ें : Commonwealth Games 2026 : दिलीप गावित का गोल्डन रिकॉर्ड, मुरली का सिल्वर जंप, भारत की मेडल रेस हुई तेज

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा प्रभावित

लगातार बारिश (Weather Alert) के कारण उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड गेट के पास भारी भूस्खलन (Landslide) होने से केदारनाथ पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। उत्तरकाशी के स्याना चट्टी क्षेत्र में भी पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर और मलबा सड़क पर गिरने से यातायात प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Central Jail : कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, एक महीने में पांचवीं बंदी की मौत

रुद्रप्रयाग के सिल्ली क्षेत्र में हाईवे पर मलबा आने से कुछ समय तक आवाजाही ठप रही। वहीं हरिद्वार में गंगा नदी के तेज बहाव में गंगाजल भरने गया एक युवक बहने लगा, जिसे एसडीआरएफ की टीम ने समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देहरादून में भी जाखन नदी में बह रही 12 वर्षीय बच्ची को रेस्क्यू कर बचा लिया गया। खराब मौसम को देखते हुए बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Delhi Gymkhana Club Case : जिमखाना क्लब मामले में केंद्र का जवाब

यूपी और जम्मू-कश्मीर में बढ़ी मुश्किलें

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सरयू नदी का कटाव तेजी से जारी है। नदी का पानी गांवों तक पहुंचने के बाद 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। दो मकान नदी में समा गए हैं, जबकि कई अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। गोंडा जिले में घाघरा नदी का जलस्तर भले ही कुछ कम हुआ हो, लेकिन कटान लगातार जारी है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। वहीं अक्चमल क्षेत्र में भूस्खलन (Landslide) के बाद कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

यह भी पढ़ें : OBC Welfare Schemes : ओबीसी कल्याण योजनाओं की समीक्षा, प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (Deep Depression) के असर से राजस्थान के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। चूरू में बाजारों में तीन फीट तक पानी भर गया, जबकि जयपुर, दौसा, प्रतापगढ़ और अलवर में भी तेज बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और शियर जोन एक साथ सक्रिय होने से कई जिलों में भारी वर्षा (Weather Alert) की संभावना जताई गई है। उज्जैन, सागर सहित 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : Kawardha Suicide Case : फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गर्लफ्रेंड से अनबन की बात सामने आई

हिमाचल, पंजाब और अन्य राज्यों में भी असर

हिमाचल प्रदेश के चंबा, मंडी और कांगड़ा जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब में 4 अगस्त तक लगातार वर्षा का अनुमान है। चंडीगढ़ और हैदराबाद के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

IMD ने जारी की चेतावनी Weather Alert

मौसम विभाग के अनुसार 31 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं विदर्भ क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा (Weather Alert) की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 1 अगस्त को गुजरात क्षेत्र में भी रेड अलर्ट रहने की संभावना है, जबकि कई अन्य राज्यों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, पहाड़ी क्षेत्रों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें तथा केवल प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करें।

यह भी पढ़ें : Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

 

Severe heat wreaks havoc in Chhattisgarh : 45.5 डिग्री पहुंचा पारा, हीटवेव का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप, राजधानी में आज लू की चेतावनी
Chhattisgarh Cold Wave : मैनपाट में जमी ओस ने ली बर्फ की शक्ल, शीतलहर से कांपे लोग, बच्चों की सेहत पर बढ़ी चिंता
गर्मी का महासंकट: 2025-2029 होंगे ‘रिकॉर्ड तोड़’ गर्म! WMO की चेतावनी से बढ़ी चिंता
Himachal Heavy Rain: मंडी में मूसलधार बारिश से तबाही, 3 की मौत और बस अड्डा डूबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?