सीजी भास्कर, 02 नवंबर। थाना अंडा पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई (Illegal Liquor) करते हुए अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करने जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 28 पाव देशी शराब जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें…Cyber Crime : ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में 6 गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई Illegal Liquor
पुलिस के अनुसार, पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली कि शीतला तालाब धराशा रोड (ग्राम अंडा) पर एक व्यक्ति पैदल शराब बिक्री हेतु (Illegal Liquor) ले जा रहा है। मौके पर घेराबंदी कर पुलिस ने शांति नगर निवासी प्रमोद निर्मलकर (उम्र 42 वर्ष) को पकड़ा।
यह भी पढ़ें…Road Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति के साथ लौट रही थी घर
28 पाव देशी शराब बरामद
तलाशी में आरोपी के पास से सुपर 36 ब्रांड की 28 पाव देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला (Illegal Liquor) दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं…Elephant Attack : रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 10 किसानों की धान फसल रौंदी



