सीजी भास्कर, 4 नवंबर। मुंगेली पुलिस की विशेष पहल से अचानकमर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के वनांचल ग्राम जमुनाही में ग्रामीणों को बड़ी राहत (Cyber Awareness) मिली। “पहल – बदलाव की शुरुआत, सुरक्षा के साथ” अभियान के तहत गांव में स्वास्थ्य परीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गांव में ही हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण (Cyber Awareness) किया गया। वहीं परिवहन विभाग ने ग्रामीणों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई। इससे ग्रामीणों को इन कामों के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालय जाने की परेशानी से राहत मिली।
गांव पहुंचने पर एसएसपी भोजराम पटेल का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर, झांझ और मंजीरे की धुन के साथ आत्मीय स्वागत किया।

यह भी पढ़ें…Bhilai Steel Plant : BSP के 3,946 आवासधारियों को बड़ी राहत, किराया 75 प्रतिशत तक घटा
साइबर ठगी से बचने की दी समझाइश
एसएसपी भोजराम पटेल ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक (Cyber Awareness) किया। उन्होंने अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, ऑनलाइन भुगतान और सोशल मीडिया के जरिए होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी।
साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई।
यह भी पढ़ें…Police Action : रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 बाइक बरामद

बच्चों को मिठाई, पटाखे और शैक्षणिक सामग्री बांटी
दीपावली के अवसर पर बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए मिठाई, पटाखे, कॉपी और पेन वितरित (Cyber Awareness) किए गए। बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। मुंगेली पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं गांव में ही मिलीं और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने की दिशा में प्रयास किया गया।
खबरें और भी हैं…Illegal Liquor Case : निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



