सीजी भास्कर, 5 नवंबर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान (Gambling Raid) चलाया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर जुआ खेलते पाए गए 55 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 52 हजार 430 रुपये नकद, ताश की पत्तियां और अन्य सामग्री जब्त की गई है।

जिलेभर में एक साथ दी गई दबिश Gambling Raid
पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए जुआ खेलने वालों को पकड़ा। इस अभियान से जिले में अवैध जुआ गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
55 आरोपियों पर जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
गिरफ्तार सभी 55 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई (Gambling Raid) की गई है। पुलिस ने जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की पत्तियां और अन्य सामग्री भी जब्त की है।
यह भी पढ़ें…Fraud Case : धोखाधड़ी में तीन नामजद कोर्ट में पेश
अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त की जाएगी।
खबरें और भी हैं…Honda Activa Theft : एक्टिवा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद
रिपोर्टर – ऐश कुमार साहू



