सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । कोनी क्षेत्र के लच्छनपुर जंगल में मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों तरफ से घेराबंदी कर दी। (Forest Gambling Raid)
पुलिस को देखते ही कई जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 9 लोगों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 13 हजार 900 रुपए नकद और 9 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : Bhilai gambling action : भिलाई में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, छावनी पुलिस ने की रेड कार्रवाई
मोमबत्ती की रोशनी में ताश के पत्तों पर लग रहा था दांव : Forest Gambling Raid
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए सभी लोग प्लास्टिक की पन्नी बिछाकर जंगल में जुआ खेल रहे थे। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुआरियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के निर्देश जारी
दरअसल, दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक जुए की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसे देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस जवानों को लगातार पेट्रोलिंग करने और जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश (Forest Gambling Raid) दिए हैं।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Online Satta Gambling : ऑनलाइन सट्टा-जुआ गिरोह पर कार्रवाई, मुख्य आरोपी चेतन चंदेल गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Major action on IPL betting : ऑनलाइन IPL सट्टा पर दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो


