CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली की कानून व्यवस्था पर अमित शाह की बड़ी बैठक, CM रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर अमित शाह की बड़ी बैठक, CM रेखा गुप्ता भी होंगी शामिल

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर 28 फरवरी नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार सुबह 11 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. इस दौरान दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चर्चा होगी. इस बैठक में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारी भी शामिल होंगे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना है, जिससे दिल्ली में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके. इसके लिए बड़े बदलाव भी हो सकते हैं.दिल्ली में इस प्रकार की उच्चस्तरीय बैठक काफी समय बाद हो रही है. आखिरी बार ऐसी बैठक शीला दीक्षित सरकार के दौरान आयोजित की गई थीं, जिसमें गृह मंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक में मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल व दिल्ली पुलिस के अधिकारी शामिल हुए थे. यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा था. आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को लगातार घेरा था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें की थीं, जिनमें सुरक्षा संबंधी कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई थी. शुक्रवार की बैठक से उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और सरकार व पुलिस के बीच तालमेल को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सके.

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद दिल्ली की सुरक्षा नीति में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिससे न केवल अपराधों पर नियंत्रण होगा, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भाव भी और मजबूत होगा. इस बैठक के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं.

पाकिस्तान को बेनकाब करने वाली संसदीय टीम के साथ जाने से यूसुफ पठान ने किया इनकार, सामने आया बड़ा कारण…!
भरी अदालत में हाई कोर्ट के जजों को कह दिया था ‘गुंडा’; अब मिली 6 महीने की सजा, प्रैक्टिस पर भी खतरा
PM Modi Birthday Wishes: राष्ट्रपति से लेकर राजनाथ सिंह तक ने दी बधाई, कपिल मिश्रा ने मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा
ED Raid On Son Of Bhupesh Baghel : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य के घर समेत 14 जगह ईडी ने मारा छापा, शराब घोटाला मामले में जांच एजेंसी का एक्शन
कृष्णा पब्लिक स्कूल में पैरेंट्स का जमकर बवाल, CBSE बोर्ड के तहत एडमिशन ले CG बोर्ड की परीक्षा में बैठाने का मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?